Friday, March 21

प्रधान अशोक ने सन्ध्या चौंकी के माध्यम से पूरे विश्व को एक माला में पिरोया

  • भजन गायक/गायिका द्वारा विश्व कल्याण के लिए सोशल साईट पर प्रार्थना जारी

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर हैबोवाल कलां द्वारा विश्व कल्याण हेतु सोशल साईट पर संध्या चौंकी के माध्यम से भजन गायक/गायिका द्वारा अपने भजनों के माध्यम से निरंतन प्रार्थना की जा रही है सन्ध्या चौंकी का आयोजन प्रधान अशोक जैन की अध्यक्षता में किया जा रहा है जिनकी मेहनत के चलते उन्होंने संध्या चौंकी के माध्यम से पूरे विश्व को एक माला में पिरो दिया है और उनके प्रयासों के चलते पूरे विश्व में भजन गायक/गायिका एक होकर श्री बालाजी महाराज के चरणों में अपनी हाजिरी लगा रहे है और सोशल साईट पर विश्व भर से भक्त जन सांय आठ बजे सन्ध्या चौंकी में अपनी हाजिरी लगा रहे है और विशब शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है।इसके चलते सोशल साईट पर रेखा शर्मा(देहरादून,उत्तराखंड),पहाड़ी कोयल सुषमा शर्मा(जालन्धर,पंजाब),रोहित राज सहगल(जालन्धर,पंजाब),राज कुमार सहगल(जालन्धर,पंजाब)मोना शर्मा(बिलासपुर,हिमाचल प्रदेश),मीना शर्मा(पंचकूला,हरियाणा)ने अपने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी दरवार में हाजिरी लगाई।इस अवसर पर प्रधान अशोक जैन ने कहा कि मंगलवार को जनकल्याण हेतु मन्दिर के आचार्यों द्वारा श्रंखलाबद्व हवन यज्ञ किया गया और भक्तों ने प्रशासन की गाइड लाइन ला पालन करते हुए सिद्व दरबार में नतमस्तक हुए।उन्होंने कहा कि जब तक परिस्थितियां सामान्य नही होती या प्रशासन द्वारा नई गाइड लाइन जारी नही होती उनके द्वारा सोशल साईट पर चौंकी का आयोजन जारी रहेगा उन्होंने सभी भक्तों से फेसबुक पर मन्दिर के पेज पर सांय 8 बजे सन्ध्या चौंकी में शामिल होने की अपील की।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com