Thursday, April 24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा ने किया सेवा सप्ताह गुरु नानक पुरा मंडल में जरूरतमंदों में फल और पेकिंग भोजन बांटे

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-लुधियाना के कुंदन पुरी कृष्णा चौक स्थित राजेश सरीन के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी गुरु नानक पुरा मंडल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को मनाए जाने वाले जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान हरीश सग्गड की तरफ से की गई।साथ ही विशेष भाजपा कार्यकर्ता गौरव कालिया, भाजपा जिला सेक्टरी सुमन वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश भनोट व अवतार कृष्ण तारी सहित प्रिंस बब्बर की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा पंजाब महामंत्री जीवन गुप्ता, पंजाब मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंघल, जिला जनरल सेक्टरी कांतेंदू शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट महेश शर्मा, पंकज जैन और अश्विनी बहन का मंडल सदस्यों की तरफ से स्वागत किया गया। और उनके हाथों से सेवा सप्ताह के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंडल सदस्यों व पहुंचे गणमान्यों ने जानकारी देते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 17 सितंबर को मनाए जाने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता व प्रधानमंत्री को चाहने वालों की तरफ से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक जरूरतमंदों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जिसकी शुरुआत में आज जरूरतमंदों को फल और पैकिंग भोजन के बॉक्स प्रदान किए गए हैं, इसके अतिरिक्त कल से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दान की सेवा कैंप लगाया जाएगा, वैसे ही अगले दिन कमज़ोर नज़र वालों को चश्मे प्रदान किए जाएंगे,आगे खून दान एवम् प्लाज्मा कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पौधारोपण किए जाएंगे। विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा देश के प्रति यह कार्यों को आज समस्त भारतीयों द्वारा सराहनीय बताया जा रहा है। जिसके चलते मोदी जी के नक्शे कदम वह उनकी नीति पर चलना बहुत ही प्रेरणा स्त्रोत बातत है। साथ ही इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की बधाई देकर भगवान से उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सम्राट शर्मा, करण सूद, गौरव वर्मा, अश्वनी, बृजेश विज, रिंकू जसल, हर्ष सरीन, अमरजीत सिंह सोनू ,नरेश सरीन, सीमा वर्मा, नवीन सैनी और संजीव वर्मा मौजूद रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com