लुधियाना(संजय मिका ,विशाल) -शिव वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष व समाज सेवी बिट्टू गुबंर द्वारा मुक्तेश्वर धाम(चहलां) में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर अपना जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान गुबंर के साथ समाज सेवी विनोद बांसल ने मिलकर पंडित सुरेश कुमार के नेत्रत्व में मन्त्रो उच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन कर आशिर्वाद प्राप्त किया। रुद्राभिषेक करने के उपरांत गुबंर द्वारा स्थानीय घन्टा घर स्थित जगन्नाथ फूड फ़ॉर लाइफ़ के बूथ पर 200 लोगो को डिब्बा बन्द भोजन व लड्डू बांटे गए।उन्होंने कहा कि भूखों का पेट भर कर मन्न को असीम शांति मिलती है।इसके इलावा अलग अलग समाज सेवियों व मित्रों द्वारा गुबंर के जन्मदिन पर केक काट ख़ुशी मनाई गई।गुबंर ने बताया कि वह हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर मुक्तेश्वर धाम (चहलां) में भगवान भोलेनाथ का पूजन व रुद्राभिषेक करते आ रहे है।यहाँ आकर मन्न को जो प्रसन्नता व सुख की प्राप्ति होती है।वह उन्हें कहीं नही होती है।भोलेनाथ के दर्शन कर सभी प्रकार के दुःखों ओर चिन्ताओं से मुक्ति मिल जाती है। इस मौक़े पर गुबंर ने भगवान भोलेनाथ से संसार की मंगलकामना करते हुए कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।ताकि समस्त संसार के लोग पहले की तरह अपना कारोबार कर सके और ख़ुशी से अपना जीवन व्यतीत कर सके।उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण सभी को बहुत मुश्किलों ओर दुःखों का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए महादेव इस कोरोना वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द निजात दिलाओ। इस खुशी के मौके पर गुबंर के साथ, रामचंद्र बंगाली, राजू गुबंर,, कमल शर्मा,रोहित गुबंर, ईशान, गुबंर, वरुण गुबंर आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ