Saturday, April 26

शहीद बेअंत सिंह ने प्राण न्यौछावर कर लौटाई पंजाब की अमन शांति : राजा / शाह

लुधियाना(संजय मिका ,विशाल) -विधानसभा पश्चिमी में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष शाह की अध्यक्षता में सादगी के साथ आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजनो ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व शहीद बेअंत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत प्र्रणाम किया। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव राजा विशेष तौर पर समारोह में शामिल हुए। राजीव राजा व मनीष शाह ने स्व.बेअंत सिंह की शहादत को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी की बदौलत पंजाब में अमन शांति के लिए कुर्बानी देकर देश के सच्चे सपूत होने का प्रमाण दिया। पंजाब में सरगर्म खालिस्तान सर्मथको का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब की जनता हजारों कुर्बानियां करके हासिल की गई राज्य की अमन-शांति को भंग करने वालों को मुंह तो़ जवाब देगी। दूसरी तरफ चेतन थापर की अध्यक्षता में विधानसभा दक्षिणी में यूथ कांग्रेस लुिधयाना (शहरी) के महासचिव चेतन थापर की अध्यक्षता में विधानसभा दक्षिणी स्थित थापर निवास पर स्व. बेअंत सिंह जी को नमन कर कांग्रेसजनों ने देश की एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प किया। इस अवसर पर साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष शाह,यूथ कांग्रेस लुधियाना (शहरी) के महासचिव चेतन थापर, रवि अरोड़ा,हरनीत सिंह,विनोद ठौर,हरीश कुमार,हरमेश शाह,इंद्र वालिया, सुखवीर देवगण, रविन्द्र सिंह,राजू ठाकुर,लखविन्द्र देवगण,पलविन्द्र सिंह व दविन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com