Browsing: Picks

हवा की लगातार खराब हो रही गुणवत्ता की चुनौती का सामना करने के लिए अच्छी तरह से जानकार नागरिकों की संगठित टीमों की आवश्यकता है’
By

लुधियाना (विशाल, रिशव) पंजाब में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है और वर्तमान में ये सबसे खराब हालात में है। इसी मुद्दे पर पंजाब भर के चिंतित बुद्धिजीवियों ने बुधवार को आयोजित वर्चुअल विचार-विमर्श-‘‘एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन पंजाब’’ में हिस्सा लिया। इस विचार-विमर्श का आयोजन क्लीन एयर पंजाब नेटवर्क ने ईकोसिख की सहभागिता में किया। इस सेशन में बढ़ते वायु प्रदूषण के साथ-साथ पंजाब सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ कम्युनिटी द्वारा बिगड़ती वायु गुणवत्ता के प्रबंधन के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस संबंध में क्लीन एयर पंजाब द्वारा कई सारे प्रयासों की एक श्रृंखला के साथ एक अभियान की शुरुआत की गई है, जो लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण के हो रहे नुकसान और पंजाब में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इकोसिख के साथ एक सिटीजन इनीशिएटिव (नागरिक पहल) है। इस वर्कशॉप के पैनलिस्टों में डॉ.प्रभज्योत कौर सिद्धू- प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं हैड, जलवायु परिवर्तन और कृषि मौसम विज्ञान विभाग, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना, काहन सिंह पन्नू-पूर्व आईएएस अधिकारी और सलाहकार, एनएचएआई पंजाब, राज रात्रा- सीनियर इनवॉयमेंट इंजीनियर, पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड शामिल थे। उनके साथ ही सारथ गुट्टीकुंडा-फाउंडर एवं डायरेक्टर, अर्बन एमिशंस, तनुश्री गांगुली- प्रोग्राम लीड, रिस्कस एंड एडॉप्शन-एयर क्वालिटी, काउंसिल ऑन एनर्जी एनवॉयरमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू), गुंजन जैन, कम्युनिकेशन स्ट्रेटजिस्ट, क्लाइमेट ट्रेंड्स एंड जसकीरत सिंह, फाउंडर एंड सीईओ, वेब्रोसॉफ्ट, पैनल का हिस्सा थे, जो हवा की गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर काम करने वाले जाने-माने विशेषज्ञ हैं। सत्र में पंजाब और अन्य पड़ोसी राज्यों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीईईडब्ल्यू से तनुश्री गांगुली ने बताया कि पंजाब नौ नॉन-एटेनमेंट शहरों का घर है, जिनमें से केवल छह नॉन-एटेनमेंट शहर, जिनमें मंडी गोबिंदगढ़, पटियाला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और खन्ना शामिल हैं, के पास रियल टाइम मॉनटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर  है। जिनमें शहर में हवा की गुणवत्ता पर रियल टाइम में नजर रखी जा सकती है।  उन्होंने कहा कि ‘‘इन स्टेशनों द्वारा रिपोर्ट किए गए डेटा से पता चलता है कि सभी छह शहरों में पीएम 10 सांद्रता (कॉन्स्ट्रेशंस) 2021 की पहली छमाही में 50 प्रतिशत से अधिक दिनों में स्वीकार्य सीमा से अधिक थी। पीएम 10-पार्टिकुलेट मैटर का अधिकांश हिस्सा, सडक़ की धूल, निर्माण स्थलों से उडऩे वाली धूल, लैंडफिल, हवा में उडऩे वाली धूल, आदि से स्रोतों से आता है।’’ उन्होंने कहा कि दिलचस्प रूप से, इस संबंध में हुई कई स्टडीज के अनुसार पंजाब के शहरों में बढ़ते प्रदूषण का काफी बड़ा हिस्सा इन शहरों की सीमा के बाहर से आता है। गांगुली ने बताया कि ‘‘इसलिए, राज्य में प्रदूषण को दूर करने के लिए, वायु गुणवत्ता की निगरानी को तेज करना और राज्य को प्रभावित करने वाले प्रदूषण के स्थानीय और क्षेत्रीय स्रोतों के बारे में अधिक प्रमाण प्राप्त करना जरूरी है।’’ विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि पराली जलाने के मौसम के दौरान पंजाब को दोष देना पड़ोसी राज्यों के लिए एक प्रमुख काम बन गया था, और यह तथ्य कि पंजाब के लोग स्वयं वायु प्रदूषण के शिकार हैं, पराली जलाने की चर्चा में खो कर रह गया है। गुंजन जैन ने कहा कि ‘‘हर सर्दियों में भारत-गंगा के मैदानों में पराली जलाना एकमात्र प्रदूषण स्रोत नहीं था, लेकिन इस लोकप्रिय बहस ने लोगों की कल्पना और ध्यान को काफी अधिक आकर्षित किया है।’’ जैन ने कहा कि हालांकि पराली जलाना एक प्रासंगिक स्रोत है जो दिल्ली के प्रदूषण हिस्से में लगभग 2-25 प्रतिशत (वर्ष, मौसम और मौसम विज्ञान के आधार पर) का योगदान देता है। मीडिया बहस और राजनीतिक दोष खेल साल भर के प्रदूषण स्रोतों पर समान ध्यान देने में विफल रहते हैं। जैसे इंडस्ट्री, वाहन, बिजली प्लांट, खाना पकाने के

कोरोना संक्रमण ने किया रावण के पुतले का कद छोटा
By

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-कोरोना संक्रमण और आर्थिक मंदी का असर विजयदशमी के त्यौहार पर भी देखने को मिल रहा है। जहां प्रशासन की ओर से कई तरह…

आकाश इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी नीट में शानदार प्रदर्शन किया
By

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-नेश्नल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नेशनल एलिजिबिल्टी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) का परिणाम घोषित कर दिया गया। शहर के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा…

ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਗਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ,99600 ਨਸ਼ੇ ਦੀਆਂ ਸ਼ੀਸ਼ੀਆਂ ਬਰਾਮਦ , ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿਚ ਕੁੱਲ ਕੀਮਤ ਚਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ
By

ਲੁਧਿਆਣਾ, (ਸੰਜੇ ਮਿੰਕਾ) -ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੁਲਸ ਦੇ ਹੱਥ ਲੱਗੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਜਿਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਕੇਸ਼ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ 17 ਤਰੀਕ ਨੂੰ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ…

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ (ਲੜਕੀਆਂ) ਵਿਖੇ ਕੋਵਿਡ-19 ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ
By

ਲੁਧਿਆਣਾ, (ਸੰਜੇ ਮਿੰਕਾ) – ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ (ਲੜਕੀਆ) ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ-19 ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਜੋਂ ਡਾ. ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ,…

पंजाब पुलिस ने चोरों के अंतर-राज्यीय गिरोह को गिरफ़्तार करके वाहनों की चोरी के दर्जनों मामलों की गुत्थी सुलझाई
By

लुधियाना,(संजय मिका)-खन्ना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का आज पर्दाफाश किया है जो महिन्द्रा बोलैरो पीक-अप और अन्य वाहनों को पंजाब और…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई मनीषा को इंसाफ दिलवाने के लिए आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी की तरफ से कैंडल मार्च
By

उत्तर प्रदेश सरकार को स्थगित करके लागू किया जाए राष्ट्रपति राज: राजीव कुमार लवलीदेश के गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफा:…

News Waves
ਨੌਜਵਾਨ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਲੈਣ ਲਈ ਆਪਣਾ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਵੈਬਸਾਈਟ www.pgrkam.com ‘ਤੇ 14 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਕਰਾਉਣ
By

ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 77400-01682 ਵੀ ਜਾਰੀ ਲੁਧਿਆਣਾ, (ਸੰਜੇ ਮਿੰਕਾ) – ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਘਰ ਘਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਤਹਿਤ ਲੌੜਵੰਦ ਬੇਰੋਜ਼ਗਾਰਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਮੁਹੱਇਆ ਕਰਵਾਉਂਣ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ…

अमित भार्गव शिव सेना हिंद छोड़ शिव सेना पंजाब में शामिल,युवा राष्ट्रीय चेयरमैन नियुक्त
By

राष्ट्रीय सिद्दांतों व सनातन धर्म की रक्षा मेंं सक्रिय हर सदस्य को दिया जाएगा मान सम्मान-राजीव टंडन लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-शिव सेना पंजाब के उस समय भारी…

1 2 3