Friday, May 9

महात्मा गांधी जी के 73वें शहीदी दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किए श्रद्धा सुमन भेंट

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना  जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान अश्विनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पूजनीय पिता महात्मा गांधी जी के 73वें शहीदी दिवस पर निगम जोन ऐ नज़दीक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भेंट करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस पार्टी के विधायक,पार्षद व समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर महात्मा गांधी जी के समक्ष फूल मालाएं भेंट कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि पूजनीय पिता महात्मा गांधी जी सच्चाई व प्रेम की मूरत थे।जिन्होंने प्रेम व सच्चाई की खातिर खुद का भी बलिदान दे दिया। और देश को अंग्रेजी ताकतों से मुक्त कराने के लिए हंसते-हंसते देश को न्यौछावर हो गए। इस मौके पर सभी ने उनके मार्गदर्शक पर चलने का प्रण लिया और प्रधान शर्मा ने विशेष कहां की किसानों द्वारा आंदोलन का रूप हिंसा में बदलना यह मोदी सरकार की गलतियों का परिणाम है।आखिर देश का अन्नदाता किस हद तक चुपी धरकर धक्केशाही बर्दाश्त करता। उन्होंने भाजपा सरकार से कहा कि देश में जो भी भयंकर स्थिति उत्पन्न हो रही है उसकी केवल भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है।इस मौके पर विधायक राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर, जिला महिला अध्यक्ष लीना टपारिया, शीला मसीह,निर्मल खैरा, योगेश हांडा,अनिल पारती, हंसराज, अशोक पॉपली, विपन अरोड़ा,कृष्ण खरबंदा, सीता राम शंकर, जसवीर चड्ढा, रोशनलाल, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश भगत, दीपा, मनीषा कपूर,सावित्री देवी, रूपरानी, अलका मल्होत्रा, अरविंद भट्टी,पिंटू गिल, रामजी दास, शिबू चौहान, मोहन लाल, चमन लाल पप्पी, गुलजारीलाल, गुरप्रीत गिल, अशोक सूद, सतपाल मल्होत्रा, विकास शर्मा, गुरमीत सिंह शैरी और रजिंदर बब्बू सहित अन्य ने उपस्थित होकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि भेंट की।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com