
- सोशल साईट पर किया गया आयोजन
लुधियाना,(विशाल,राजीव)-लुधियाना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर के प्रधान स्व.अशोक जैन द्वारा विश्व शान्ति के लिए सोशल साईट के माध्यम से संध्या चौंकी का आयोजन आरम्भ किया है जिसके माध्यम से पुरे विश्व के भजन गायक व् गायिका इस मुहिंम से जुड़े और अपने भजनों के माध्यम से विश्व शांति हेतु प्रार्थना की परन्तु प्रधान अशोक जैन के स्वर्गवास से सभी भजन गायक/गायिका को गहरा आघात पहुंचा है और आज भी हर भजन संध्या पर उनकी आत्मिक शान्ति के लिए श्री बालाजी भगवान के चरणों में प्रार्थना जरूर करते है जिसके चलते यमुनानगर(हरियाणा)के कथा व्यास प.राजन शांडिल्य द्वारा श्री बालाजी भगवान के परम् सेवक प्रधान स्व.अशोक जैन की याद में पंच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का सोशल साईट पर आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प.राजन शांडिल्य ने कहा कि प्रधान स्व.अशोक जैन जी का सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार में अत्तुलनीय योगदान है और उनकी समानता नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए सोशल साईट पर संध्या चौंकी का आयोजन भी पुरे विश्व में अपने तरह का पहला आयोजन है और यह सब प्रधान स्व अशोक जैन जी के अपने धर्म के प्रति सच्चा स्नेह द्वारा ही सम्भव हुआ है और ऐसी पवित्र आत्मा पृथ्वी पर विरला ही जन्म लेती है।उन्होंने कहा कि अब यह दायित्त्व उनके सपुत्र व् मंदिर के प्रधान अमन जैन पर है और उन्हें यह आशा है कि वह अपने पूजनीय पिता के पथ का स्मरण करते हुए मंदिर का प्रचार व् प्रसार करेंगे।इसके अतिरिक्त सोशल साईट पर भजन गायक/गायिका द्वारा संध्या चौंकी का आयोजन किया गया जिनमें मुख्य रूप से प्रभ धीमान (अमलोह,दुबई वाले)सांई सुमी(जमशेदपुर,झारखंड),आँचल गुलियानी(फरीदाबाद),आदित्य गोयल (पटियाला)आशिक बाबा,बेबी ममता (अमृतसर),ललित दीवाना(अबोहर ),गुलशन सुल्तानपुरी(पंजाब)ने अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगाई जिसका प्रसारण फेसबुक पर सेवक अनुज मदान और मंदिर के पेज पर सांय 8 बजे किया गया। सेवक अनुज मदान ने सभी भक्तों से संध्या चौंकी के साथ जुड़ कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना करने की अपील की।