
लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-कैबिनेट मंत्री पंजाब एवं लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के एमएलए भारत भूषण आशू पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान चुने गए है। पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन का चुनाव आज यहां संपन्न्न हुआ है। जिसमें प्रधान मंत्री श्री आशू के अलावा उपप्रधान ललित मोहन गुप्ता (फरीदकोट), राकेश खन्ना (जालंधर), रोहित जैन (कपूरथला), संदीप रिणवा (फाजिल्का) व महासचिव अनुपम कुमारिया (लुधियाना) चुने गए। जबकि कोषाध्यक्ष रितिन खन्ना (जालंधर) चुन लिए गए। इसके अलावा संयुक्त सचिव गुरदीप सिंह (संगरूर), शमशेर सिंह ढिल्लों (फाजिल्का), विनय कुमार वोहरा (फिरोजपुर), सचिव (ईएंडटी) विनोद (पटियाला), सचिव (सीएंडडी) चितरंजन बांसल (Ropar), संयुक्त कोषाध्यक्ष अशोक कुमार (फिरोजपुर) चुने गए । इसके अलवा प्रेम भारती (होशियारपुर), जतिंदर पाल सिंह संधू (श्री मुक्तसर साहिब), कविराज डोगरा (गुरदासपुर), परमिंदर शर्मा (मोहाली), पंजाब मसीह (मोगा), सागरजीत सिंह कटारिया (अमृतसर), संजीव शर्मा (संगरूर) व विनित कुमार जुनेजा (पठानकोट) एगजीक्यूटिव सदस्य चुने गए। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद श्री सन्नी भल्ला द्वारा मंत्री श्री आशू की ओर से सर्टीफिकेट हासिल किया।