कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने लोगों को गुरपर्व की बधाई दी, वहीं दिल्ली कृषि कानूनों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे किसानों के लिए भी कामना की
लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-श्री गुरू नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व लुधियाना में अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबान में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू गुरुद्वारा पहली पातशाही, गऊघाट मे नतमस्तक हुए। जिनके साथ मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक संजय तलवाड़, निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल भी मौजूद रहे।पत्रकारों से बातचीत में जहां आशु ने लोगों को गुरपर्व की बधाई दी। वहीं पर उन्होंने दिल्ली कृषि कानूनों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे किसानों के लिए भी कामना की। निगम कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम की ओर से इस अवसर पर विशेष तौर पर प्रबंध किए गए हैं। वहीं पर उन्होंने दुर्घटनाओं का कारण बने सड़कों पर पड़े गड्ढों को भी जल्द ठीक करने का भरोसा दिया।