
लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-लुधियाना गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा से प्रथम पातशाह गुरु नानक देव श्री के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्कूली बच्चों और स्त्री सत्संग सभाओं के सदस्य कीर्तन करते हुए अपने गुरु को श्रद्धासुमन भेंट कर रहे थे।फूलों से सजी पालकी साहिब में शामिल श्री गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। जिन रास्तों से नगर कीर्तन निकला, वहां श्रद्धालुओं के स्वागत में जगह-जगह स्वागती गेट सजाए गए थे। सुबह अरदास के साथ नगर कीर्तन गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से निकला और जेल रोड, बैरिग मार्केट, घंटाघर चौक से चौड़ा बाजार, डिवीजन नंबर तीन, छेवी पातशाही गुरुद्वारा से गुजरते हुए गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन मार्ग में फूलों से सजी पालकी साहिब में माथा टेकने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। गतका पार्टियों के सिंहों ने अपने करतबों से सभी को आकर्षित किया। घोड़ों पर भी निहंग सिंहों ने करतब दिखाए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह लंगर, फ्रूट और चाय पानी के स्टाल लगाए थे। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह 30 नवंबर तक चलेंगे। इस मौके पर नगर कीर्तन में अकाली दल प्रधान रंजीत ढिल्लों,हरभजन डंग,जसबीर दुआ, बलजीत छतवाल,जनरल सेक्रेटरी जरनैल सिंह, भूपेंद्र सिंह, दर्शन सिंह राजू, चरणजीत सिंह, गुरेंद्र सिंह, गुरमिदर सिंह, संदीप सिंह, संतोख सिंह खुराना,तरणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, बावा अजीत सिंह, सेवा सिंह,गुरदीप सिंह, महेंद्र सिंह, हरनेक सिंह खालसा, हरमिदर सिंह, आदि शामिल थे।