Wednesday, September 30

अगर सरकार ने 3 दिन के भीतर वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लागू नहीं की तो व्यापारियों द्वारा पूरे पंजाब में रोष मार्च निकाले जायेगे:सुनील मेहरा

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की एक प्रेस कांफ्रेंस राज्य महासचिव सुनील मेहरा, सचिव महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह मक्कड़, चेयरमैन पवन लहर की अध्यक्षता में माता रानी चौक में आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने व्यापारियों से वैट नोटिसों को लेकर राहत के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने की घोषणा की थी। पर एक महीना बीत जाने पर भी सरकार की ओर से स्कीम लागू नहीं की गई।जिसको लेकर व्यापारियों में  काफी रोष है ।उन्होंने  पंजाब सरकार को 3 दिन का अल्टीमेट देते हुए कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने 3 दिन के अंदर वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू नहीं की तो पूरे पंजाब में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले रोष मार्च निकाले जायेगे। अमृतसर जालंधर लुधियाना के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ वहां के सांसद विधायक और  सरकार के बीच एक वार्ता हुई थी जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जल्द ही वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लागू करने की घोषणा कर व्यापारियों को राहत देने की बात कही थी परंतु आज एक महीना बीत जाने पर परंतु आज एक महीना बीत जाने पर ना तो वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लागू हुई और ना ही उसके लिए कोई नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी किया गया।सचिव महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जब पंजाब में अकाली भाजपा की सरकार थी तो सुखबीर बादल ने वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लागू कर व्यापारियों को राहत दी थी।पंजाब में कांग्रेस सरकार के आते ही उन्होंने व्यापारियों को 2012- 16 के वैट नोटिसों को लेकर अफसरशाही के कहने पर तंग करना आरंभ कर दिया।उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर की डेड लाइन से पहले ही अफसर शाही  द्वारा व्यापारियों को एक्स पार्टी कर नादिरशाही फरमान जारी किए जा रहे है।जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किए जायेगे। जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह मक्कड़ चेयरमैन पवन लहर ने कहा कि करोना   महामारी के बीच एक तो व्यापारी वैसे ही मंदी के दौर से गुजर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह व्यापारियों को राहत देने की बजाय अफसरशाही के कहने पर वैट नोटिसो के नाम पर व्यापारियों को तंग कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह यह बात क्यों भूल जाते हैं पंजाब में 44 परसेंट  व्यापारियों के सहयोग से ही उन्होंने सरकार बनाई है आज पंजाब के सभी कांग्रेसी विधायक सांसद मूक दर्शक बने हुए है।जिससे लगता है कि कांग्रेस व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिए फिसड्डी साबित हो रही है।क्योंकि वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लागू ना करना व्यापारियों की पीठ में खंजर घोपने जैसा है। इस स्थिति को देखते हुए 13 दिसंबर को अमृतसर में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से व्यापारिक सम्मेलन किया जा रहा है। जिसमें पंजाब भर से पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भाग लेकर सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों पर चर्चा करेंगे ।यह सम्मेलन पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य प्रधान प्यारा लाल सेठ की अध्यक्षता में 26 यूनिटों के  सहयोग से करवाया जा रहा है। व्यापारिक सम्मेलन में जीएसटी वैट नोटिसों, और वन  टाइम सेटेलमेंट स्कीम पर विशेष चर्चा की जाएगी.

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com