Saturday, June 28

कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा केन्द्र सरकार के तीनो कृषि आर्डीनेंस को रद्द करना दलेरी वाला कदम- कृष्ण कुमार बावा

  • कांग्रेसी नेतायों व वर्करो ने भंगड़े डाल व लड्डू बांट कर मनाई खुशीं

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-किसानो के मसीहा के तौर पर जाने जाते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा आज पंजाब विधान सभा का विशेष सैशन बुला कर केन्द्र सरकार के तीनो कि सान विरोधी आर्डीनेंस को रद्द कर देने का फैसला दलेरी वाला कदम है। यह विचार आज यहां पंजाब कांगे्रस के वरिष्ठ नेता व पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा, रेशम सिंह सगू,सुखविंदर सिंह जगदेव,जगदीप सिंह लोटे,लखविंदर सिंह लाली व गगन ने विधान सभा हलका आत्म नगर में उक्त किसान विरोधी बिलो को रद्द करने की खुशीं में प्रगट किए। कांग्रेसी नेतायों व वर्करो ने अपने खुशीं का इजहार भंगडे डाल कर व लड्डू बांट कर किया।
बावा ने कहा कि 1965 में भारत की सरहदों पर देश की रक्षा करने वाला कैप्टन अमरिंदर सिंह सही अर्थो में पंजाब का कैप्टन है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के मन में किसानो के प्रति दर्द है। बावा ने कहा कि मोदी सरकार ने जो किसान विरोधी आर्डीनेंस लागू किए है,इसको देश व विशेष तौर पर पंजाब के किसान व पंजाबी कभी नहीं भुलेगे। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह लाली,सुरिंदर सिंह,रजिंदर सिंह खुरल,तरलोक सिंह,गोपाल चंद,केवल कृष्ण,अमरजीत सिंह,अमरजीत शर्मा,इकबाल सिंह रियात,रूपिंदर सिंह रिंकू,बलबीर सिंह,राजविंदर सिंह,सुखविंदर सिंह,टोनी शर्मा,तिलक राज यादव,हरपाल सिंह सोढी व यश मठाडू आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com