
- नवरात्रों में सोशल साईट पर अमेरिका व् आस्ट्रेलया से भजन गायक/गायिका विशेष रूप से लगाएंगे हाजिरी
लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में व्रत रखने से मन, तन और आत्मा शुद्ध होती है। नवरात्रि के दिनों में 9 दिनों तक व्रत रखकर हम अपने मन, तन और आत्मा का शुद्धिकरण कर सकते हैं। इन दिनों में व्रत करने से विशेष फल मिलता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इन दिनों व्रत रखने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं उक्त शब्द सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान के प्रधान अशोक जैन ने नवरात्रो के उपलक्ष्य में कहे नवरात्रों के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में मां भगवती की 108 पवित्र ज्योति प्रवज्वलित की गई। इस अवसर पर प्रधान अशोक जैन ने कहा कि कोविड-19 के दौरान मंदिर में सामान्य रूप से नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है और किसी भी तरह का संकीर्तन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि व्रत के चलते भक्तों को व्रत का प्रसाद मिलेगा। प्रधान अशोक जैन ने कहा कि सोशल साईट पर विश्व शान्ति हेतु संध्या चौंकी का आयोजन जारी है जिसमें रिंकू शर्मा (यमुना नगर हरियाणा)नवीन चंचल (कुरक्षेत्र हरियाणा)पंडित अश्वनी शर्मा (लुधि:पंजाब)आदि भजन गायिकों ने हाजिरी लगाई और अपने भजनों के माध्यम से प्रभु चरणों में अरदास लगाई। सेवक अनुज मदान ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप को समर्पित होता है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री पुकारा जाता है घटस्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है।प्रधान अशोक जैन ने कहा कि पहला नवरात्रा पर राहुल थापर,अनिल थापर परिवार द्वारा पहले नवरात्रे पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई.इस अवसर प्रधा अशोक जैन और सेवक अनुज मदान ने कहा कि नवरात्रों में अमेरिका से भजन गायक डॉक्टर एवी वर्मा (शिकागो,अमेरिका)और मेलबॉर्न,आस्ट्रेलिया से गायिका गीता शर्मा हाजिरी लगा कर भक्तों को अपने भजनों से निहाल करेंगे।