लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-श्री प्रेम धाम प्रमुख श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित मुकेशानंद गिरी जी महाराज के जन्मदिन पर शिव वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुबंर व समाज टी सी एंड संस् के विनोद बांसल ने उनको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।बिट्टू गुबंर ने व विनोद बांसल ने कहा कि श्री मुकेशानंद गिरी जी ने मानवता की सेवा को अपना धर्म बना कर सेवा कर रहे है।उन्होंने कई भटके लोगों को मार्गदर्शन दे धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है।तथा कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी अन्य कुरीतियों को प्रवचनों के माध्यम से जड़ से खत्म करने का संदेश दिया है। वह देश में हीं नही विदेशों की धरती पर जा कर भी सनातन धर्म का बढ़ चढ़ कर प्रचार करते आ रहे है।गुरु जी के द्वारा हर महीने 110 जरूरतमंद परिवारों को गुज़र बसर के लिए राशन वितरित किया जाता है और यह सेवा कार्य कई वर्षो से निरंतर जारी है। गुरु जी ने कहा की अन्न दान देने से माँ अन्नपूर्णा का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इसके इलावा प्रति माह स्कूली बच्चों को चेक भी बांटे जाते है।मुकेशानंद गिरी जी महाराज जी ने भक्तों को भक्ति का मूल उद्देश्य बताते हुए कहा कि भक्ति करने का अर्थ सिर्फ़ पूजा या मंत्र जाप करना नही है।सही भक्ति मन के अंदर के भावों से होती है।आपके मन के अंदर जो भाव है वहीं आपकीसच्ची भक्ति की गहराई को बताती है।इस दौरान महामंडलेश्वर मुकेशानंद गिरी महाराज जी ने कहा कि समाज को बिट्टू गुबंर व विनोद बांसल जैसे समाज सेवकों की बहुत आवश्यकता है।जिस प्रकार गुबंर ने लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन हज़ारो लोगों को राशन, लँगर, सब्जियां तथा घरेलू उपयोग की वस्तुएं बांट कर जो निःस्वार्थ भाव के सेवा की उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।ऐसे समाज सेवक यूथ ओर समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।लोगों को इनसे मानवता की सेवा करने की सीख मिलती है।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ