- सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जत्था 2 फरवरी को लुधियाना रेलवे स्टेशन से जत्था रवाना होगा
लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-लुधियाना में सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी की ओर से पिछले काफी समय से संगत को इतिहास के बारे में जागरूक करने के लिए इतिहास गुरुधामों के दर्शनों के जत्थे लेकर जाए जाते है। जोकि प्रशंसनीय है। यह शबद परमवीर सिंह बावा ने कमेटी की ओर से प्रताप बाजार में रखी गई बैठक को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से युवा पीढ़ी इतिहास के साथ जोड़कर गुरु वाले बनाया जा रहा है। कमेटी के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह दीपा ने बताया कि सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जत्था 2 फरवरी को लुधियाना रेलवे स्टेशन से जत्था रवाना होगा और दूसरा जत्था 27 मार्च को तख्त श्री पटना साहिब व गुरुद्वारा थोबड़ी साहिब आश्रम के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि अगर जिस संगत ने जाना है, वह दमोरिया पुल स्थित गुरुद्वारा खालसा स्त्रीदल शहीदां में अपना नाम दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए समय में तबदीली भी की जा सकती है। बैठक में पवनदीप सिंह राजू, गुरजीत सिंह सोनू, कुलदीप सिंह, वरिन्द्रदीप सिंह, गुरमीत सिंह बिंद्रा, संजीव हांडा, सोनी सिंह आदि मौजूद रहे।