Thursday, July 2

शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने हिंदू-सिख भाईचारे का दिया संदेश

  • श्रद्धालुओं की आस्था को मुख्य रख प्रत्येक वर्ष पूरे देश में श्री अमरनाथ यात्रा व श्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर टोल टैक्स करे निशुल्क केंद्र सरकार-चन्द्रकान्त

लुधियाना (संजय मिंका ) शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री योगराज शर्मा के दिशा-निर्देशों पर पार्टी द्वारा पूरे पंजाब में विभिन्न टोल प्लाजाओं पर श्रद्धालुओं के हित में मांग पत्र सौंपने का अभियान चलाया गया।इसी कड़ी के अंतर्गत शिवसेना यूबीटी लुधियाना इकाई जिनमें प्रमुख रूप से पंजाब मुख्य प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा,जिला अध्यक्ष नितिन घंड,कार्यकारी जिला अध्यक्ष वरुण खन्ना,जिला कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी योगेश बांसल,आईटी विंग प्रमुख पीयूष जोशी,समाजसेवक राजेश हैप्पी,युवा नेता अखिल कक्कड़ तथा स्टूडेंट विंग अध्यक्ष सागर सरोज द्वारा लाडोवाल टोल टोल प्लाजा प्रबंधन मैनेजर विपिन राव को एक मांग पत्र सौंपा गया।लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर विपिन राव को ज्ञापन सौंपते हुए शिवसेना यूबीटी के नेताओं ने मांग की कि श्री अमरनाथ यात्रा एवं श्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के वाहनों को टोल टैक्स से पूर्णतः मुक्त किया जाए ताकि धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आर्थिक राहत मिल सके।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद टोल प्लाजा के मैनेजर विपिन राव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह मांग पूरी तरह उचित है तथा इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और इस संबंध में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेताओं चन्द्रकान्त चड्ढा,नितिन घंड व वरुण खन्ना ने कहा कि धार्मिक यात्राओं को प्रोत्साहन देने तथा देश की सांझी संस्कृति और हिंदू-सिख भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से यह मांग उठाई गई है।योगेश बांसल,पीयूष जोशी व अखिल कक्कड़ ने पार्टी की अगली रणनीति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी एक विस्तृत मांग पत्र भेजा जाएगा ताकि देशभर में श्री अमरनाथ एवं श्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को टोल टैक्स में छूट प्रदान की जा सके।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com