Thursday, December 4

आशियाना कराटे सेल्फ डिफेंस संगठन द्वारा निष्काम सेवा वृद्ध आश्रम बिहिला में किया गया राज्य चैंपियन 2025 का आयोजन

लुधियाना (संजय मिंका) आशियाना कराटे सेल्फ डिफेंस संगठन द्वारा निष्काम सेवा वृद्ध आश्रम बिहिला में राज्य चैंपियन दिनेश राठौर और अशोक राउल की अध्यक्षता में पंजाब राज्य की  प्रतियोगिता कराई गई | जिसमें ढाई सौ से अधिक कराटे में माहिर बच्चों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता के अंत में निष्काम सेवा आश्रम के चेयरपर्सन गुरु मां और राष्ट्रीय प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियंका मीणा ने विजेता टीमों को अवार्ड देकर सम्मानित किया | इस प्रतियोगिता का आरम्भ राजशाही प्रदीप मुंजाल , जसवंत सिंह छापा , धरम वीर सिंह , पंकज अशोक साहनी और अशोक राउत ने विशेष अतिथि के रूप में शुरुआत की | इस प्रतियोगिता में सरदार इकबाल सिंह गिल , हरकेश मित्तल , रमेश कक्कड़ और डॉक्टर कोटनीस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया | इस मौके पर सरदार जसवंत सिंह छापा ने कहा कि आज पंजाब के विकास के लिए बच्चों का स्वस्थ होना अति आवश्यक है | जिसके लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं न सिर्फ शारीरिक तौर पर बच्चों को तंदुरुस्त रखती हैं बल्कि मानसिक तौर पर भी सचेत राखने में सहायक होती है | पंजाब असिहारा कराटे चैंपियनशिप 2025 निष्काम वृद्ध आश्रम बिहिला द्वारा यह सहानिय कार्य है | असिहारा कराटे सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह राठौड़ और डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए । इसमें लुधियाना के एसडीए अकादमी गयासपुरा की टीम ओवरऑल चैंपियन प्रथम स्थान पर स्नेह , नेहा की टीम ओवर ऑल द्वितीय स्थान पर ,निर्मल सागर स्कूल जालंधर तृतीय स्थान पर और तारा सिंह फाजिल्का जिला चतुर्थ स्थान हासिल किया | इस प्रतियोगिता को कामयाब बनाने में गगन भाटिया , जसप्रीत , दीपक , हरजोत , सानिया शर्मा और  सनी कैद ने अपना विशेष योगदान दिया | अंत में गुरु माने आए मेहमानों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया | इस मौके कराटे एसोसिएशन की तरफ से डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने गुरु मां का धन्यवाद किया | वह उन्हें संगठन की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया | इस मौके गुरु माँ ने अपना आशीर्वाद देते हुये कहा कि इस तरह का प्रयोजन के लिए हम हमेशा आपके साथ है | 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com