Saturday, May 23

लुधियाना जस्सियां रोड आगजनी में बेघर हुए लोगों के आशियाने दोबारा बसाएंगी रुचि बावा

 लुधियाना  (संजय मिंका, विशाल)  लुधियाना जस्सियाँ रोड पर सिलेंडर ब्लास्ट होने से झुगियों में लगी आग के बाद बेघर हुए लोगों को दोबारा उनका आशियाना का निर्माण कर उनका सहयोग किया जाएगा। यह बात आम आदमी पार्टी की प्रदेश ज्वाइंट सचिव गुणजीत रुचि कौर बावा ने घटनास्थल पर पहुंच कर कही।उन्होंने राहत कार्य के लिए अपनी टीम के साथ काम किया और पीड़ितों को जरूरी सामान मुहैया करवाने के साथ ही वहां साथ पड़ते घरों में उनके रहने की व्यवस्था की। इसके साथ ही मौके पर ही उन्होंने अपनी टीम के जरिए जल चुकी झुगियों को दोबारा बनवाने के लिए टीम लगाई है। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों के घर यहां पर खराब हुए हैं। उनको दोबारा बसाने के लिए सारा खर्च वे खुद करेंगी। ताकि इस ठंड में परिवार और उनके बच्चों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि एनजीओ आस अहसास की ओर से भी जरूरतमंदों को हर तरह का सहयोग देने के लिए काम किया जा रहा है और उनकी टीम इस दुख की घड़ी में परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com