लुधियाना (संजय मिंका) जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना के जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक) के नेतृत्व में मुख्यालय टिब्बा रोड पर शहीदे आजम स. भगत सिंह जी, राजगुरु जी, सुखदेव जी के शहादत दिवस के संबंध में श्रदांजलि समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर शहीदे आजम स. भगत सिंह जी, राजगुरु जी, सुखदेव जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। संजय तलवाड़ जी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अंकित हो गया।आज पूरा भारतवर्ष इन महान शहीदों को श्रद्धांजलि देकर इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाते हैं, क्योंकि इन शहीदों ने इस दिन फांसी की रस्सी को चूमा और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। भारत सरकार और पंजाब सरकार इन शहीदों के सपनो को साकार करने मे नाकाम नजर आ रही है।पंजाब में बेशक भगवंत मान ने खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री के ओहदे की शपत लेकर और सरकारी कार्यालयो में शहीद भगत सिंह की तस्वीरे लगा कर शहीद भगत सिंह के सपने को पूरा करने का विश्वास पंजाब की जनता को दिया था, लेकिन जमीनी स्तर पर इस तरह के जनहितैषी फैसलोंऔर न्याय की कोई संभावना राज्य के लोगो को सरकार की तरफ से दिखाई नहीं दे रही है, नौकरीओ की मांग कर रहे बेरोज़गारो की लाठीओ से पिटाई की जा रही है कतल और खुदकुशियां बढ़ रही है नशा सरेआम बिक रहा है, गुंडा राज चल रहा है और विदेशी कंपनियां को पंजाब के लोग की लूट के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।तात्पर्य यह है कि सरकार शहीद भगत सिंह के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।आज पंजाब के लोग पंजाब के बिगड़ते हालात के कारण डर के माहौल में सांस लेने को विवश हैं। यह है देश और पंजाब की जनता की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह शहीदे आजम स. भगत सिंह जी, राजगुरु जी, सुखदेव जी के वास्तविक स्वतंत्रता के सपने को साकार करने के लिए देशद्रोही और समाज विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला करें और आपसी भाईचारे को मजबूत कर देश को तरक्की की ओर ले जाने में अपना योगदान दें, क्योंकि देश के नागरिको के योगदान के बिना शहीदो के सपनो साकार मुश्किल होगा इस श्रदांजलि समारोह मे मनीषा कपूर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सुशील पराशर सचिव अखिल भारतीय सेवादल, प्रमिंदर मेहता पूर्व अध्यक्ष, कोमल खन्ना पूर्व अध्यक्ष, सुखदेव बावा पार्षद, मोनू खिंडा पार्षद, हरजिंदर पाल लाली पार्षद, नरेश उप्पल पार्षद, सतीश मल्होत्रा पार्षद, कुलदीप जंडा पार्षद, राजू अरोड़ा पार्षद, गुरमुख मिठू पार्षद, अनिल पारती पार्षद, सरबजीत सिंह पार्षद, गोरव भट्टी पार्षद, सरबजीत सिंह सरहाली ब्लाक अध्यक्ष, जुगीदार सिंह जंगी ब्लाक अध्यक्ष, प्रिंस कुमार दोआबा ब्लाक अध्यक्ष, हरजिंदर सिंह रहमी ब्लाक अध्यक्ष, नरेश शर्मा ब्लाक अध्यक्ष, अशोक कुमार पोपली ब्लाक अध्यक्ष, रोहित चोपड़ा ब्लाक अध्यक्ष, सोनिया धवन, वी.के. अरोड़ा, राजिंदर शर्मा, तनिश आहूजा, विनय वर्मा, प्रदीप तापियाल, डॉ. युसूफ मसीह, जेम्स गिल, विक्की मल्होत्रा, अमित जैन, प्रवीण सूद, लकी कपूर, कमल बस्सी, सनी पाहुजा, दारा टांक, प्रदीप कुमार, सुमन संधू, वनीत कुमार, बनु बहल, रवि भूषण, राजिंदर सागर, रामजी दास, शिभू चौहान सतपाल मल्होत्रा, संदीप सदोई, परमजीत सिंह पम्मा, टीटू नागपाल, कपिल कोचर, भानु कपूर, राजेश चोपड़ा, रिक्कू मल्होत्रा, विजय शर्मा, अवतार सिंह, रिक्कू सिधार, आर.के. रसीला, रवि मल्होत्रा, राजेश राजा, विपन सूद, गुरविंदर रंधावा, बलविंदर राजस्थानी, राज कुमार हैप्पी, रविंदर पूर्वा, कमलजीत गोयल, विक्की कुमार, कंवलजीत सिंह बॉबी, कपिल मेहता, सागर उप्पल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में फूल अर्पित करके श्रदांजलि दी।
Previous Articleकांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दे शहीदों को किया याद