लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टैररिस्ट फ्रंट भारत ने सांसद सिमरनजीत सिंह मान की तरफ से शहीद ए आजम भगत सिंह को आंतकवादी बताने व 35 हजार से ज्यादा पंजाबियो की हत्या करवाने वाले आंतकी भिंडरावाला को क्रांतिकारी कहने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मान की लोकसभा सदस्य रद्द करने की मांग भारत के राष्ट्रपति कोविंद राव से की। फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर ने मान की तरफ से स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महान शहीद भगत सिंह को पार्लियामैंट में बम बलास्ट करने व अंगे्रजी अफसरों की हत्या करने पर आंतकी करार देने पर उनसे सवाल किया कि अगर देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले शहीद सुखदेव थापर, शहीद शिवराम हरी राजगुरु के साथी रहे भगत सिंह आंतकी हैं तो भारत की सम्प्रभुता को खुला चैलेंज कर देश के खिलाफ युद्ध छेडऩे वाला भिंडरावाला क्रांतिक्रारी कैसे हुआ। इस बात का जवाब खालिस्तान का राग अलापने वाले सिमरनजीत देश की जनता को दें। कि एक तरफ तो वह पंजाब में हजारों निर्दोषो के कातिल आंतकवादियो को निर्दोष बंदी सिंह बता कर उनकी जेलों से रिहाई के लिए हो-हल्ला मचाते हैं। दूसरी तरफ से क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को आंतकी बताकर निम्न स्तर की मानसिकता का दर्शा रहे हैं। अशोक थापर ने कहा कि अगर सिमरनजीत सिंह मान को भारत की आजादी के लिए शहीद होने वाले महान शहीदों की शहादत से नफरत है तो वह भारतीय संविधान के तहत भारी बहुमत से प्राप्त हुए सांसद पद से त्यागपत्र देकर पाकिस्तान के किसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे की तैयारी करें। न कि भारत के संविधान के तहत सांसद बन कर भारत के ही शहीदों को अपमानित करें। मान की तरफ से वर्षो तक भारतीय संविधान के तहत पुलिस विभाग में नौकरी करने और खालिस्तान-खालिस्तान का बार-बार राग अलापने पर उन्होने कहा कि भारत की धरती पर रह कर अगर उन्होने भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखी तो देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
Related Posts
-
एनजीओ आस एहसास की निदेशक, मैडम रुचि कौर बावा ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर युवाओं को मीडिया साक्षरता से जोड़ा
-
पहलगाम घटना के विरोध में पंजाब व्यापार मंडल ने आज समूह व्यापारियों के साथ काली पट्टियां बांधकर मनाया काला दिवस
-
ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੱਛਮੀ ਉਪ-ਚੋਣਪ੍ਰਸਤਾਵਿਤ ਸਟ੍ਰਾਂਗ ਰੂਮ ਅਤੇ ਗਿਣਤੀ ਕੇਂਦਰ ਵਿਖੇ ਡੀ.ਸੀ ਅਤੇ ਸੀ.ਪੀ ਨੇ ਤਿਆਰੀ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ