Friday, January 23

लुधियाना महिला कांग्रेसियों ने थालियां खड़काई,रसोई गैस महंगी होने पर किया केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

  • देश में बढ़ती महंगाई से लोगो का जीना मुश्किल हो गया है :- बलबीर रानी सोढ़ी/मनीषा कपूर

लुधियाना (संजय मिंक, विशाल) – लुधियाना महिला कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय महिला कांग्रेस प्रधान मैडम नैटटा डिसूजा तथा पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान मैडम बलवीर रानी सोढ़ी के दिशा निर्देशानुसार और लुधियाना जिला कांग्रेस प्रधान मनीशा कपूर की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस के वर्करों ने घंटाघर चौक के पास कांग्रेस दफ्तर से इकट्‌ठे होकर रेखी सिनेमा चौक तक मार्च निकलते हुए मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने रसोई गैस मंहगी होने के विरोध में सिलेंडर को मालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि और थालियां खड़काकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रधान बलबीर रानी सोढी और जिला कांग्रेस प्रधान मनीशा कपूर ने रोष जताया कि आए दिन रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण लोगों के घरों का बजट हिल चुका है। अभी हाल ही में 50 रुपए सिलेंडर के केन्द्र सरकार ने फिर बढ़ा दिए हैं, जिससे महिलाओं को घरों का बजट बनाने में दिक्कत आ रही है। केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उन्हें देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई से कोई सरोकार नहीं है। मनीशा कपूर ने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब आदमी अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं जुटा पा रहा। रोजाना घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं के दाम सरकार बढ़ा रही है। महिला कांग्रेस केन्द्र सरकार की मनमर्जी नहीं चलने देगी। इस कारण ही आज सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ महिलाएं ने मोर्चा खोला है। अगले लोकसभा के चुनाव में लोग भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे।इस अवसर पर पंजाब की उप प्रधान लीना टपारिया जिला महा सचिव, जिला सचिव, ब्लाक की टीम वार्ड की टीम सभी छ: हलकों से महिलाएं उपस्थित थीं।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com