Saturday, May 10

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील कपूर (लक्की) और श्री महादेव सेना पंजाब द्वारा विधायक अशोक पराशर (पप्पी) को मांग पत्र दिया गया

  • सरकारों दफ्तरों में भगत सिंह के साथ राजगुरु और सुखदेव की तस्वीर भी लगाई जाए: लक्की कपूर

लुधियाना (संजय मिंका ) श्री महादेव सेना पंजाब के पदाधिकारियों की तरफ से विधायक अशोक पराशर (पप्पी) को मांग पत्र दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और श्री महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों में डॉ. भीमराव अंबेदकर और सरदार भगत सिंह की प्रतिमाएं लगाने के निर्देश जारी किए है। श्री महादेव सेना पंजाब इस निर्देश का स्वागत करती है। सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि सरदार भगत सिंह, सुखदेव थापर और राजगुरु ने एक साथ शहीदी दी थी इसलिए सभी सरकारी दफ्तरों में इन तीनों की एक साथ तस्वीर लगनी चाहिए। सुशील कूपर (लक्की) ने कहा की अगर सरकार हमारी मांग नही मानेगी तो हम इस मुहीम को तेज करेगे। इस मौके पर राजेश कुमार (लक्की), रवि मल्होत्रा, रोहित सानन, जोगिंदर टंडन, कमल बाली, संदीप चौहान और बिट्टू आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com