Sunday, May 11

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील कपूर (लक्की) और श्री महादेव सेना पंजाब द्वारा विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और विधायक हरदीप सिंह को मांग पत्र दिया गया

  • सरकारी दफ्तरों में भगत सिंह के साथ राजगुरु और सुखदेव की भी तस्वीर लगाई जाए : लक्की कपूर

लुधियाना (संजय मिंका)-श्री महादेव सेना पंजाब के पदाधिकारियों की तरफ से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और विधायक हरदीप सिंह को मांग पत्र दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और श्री महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों में डॉ. भीमराव अंबेदकर और सरदार भगत सिंह की प्रतिमाएं लगाने के निर्देश जारी किए है। श्री महादेव सेना पंजाब इस निर्देश का स्वागत करती है। सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि सरदार भगत सिंह, सुखदेव थापर और राजगुरु ने एक साथ शहीदी दी थी इसलिए सभी सरकारी दफ्तरों में इन तीनों की एक साथ तस्वीर लगनी चाहिए। सुशील कूपर (लक्की) ने कहा की अगर सरकार हमारी मांग नही मानेगी तो हम इस मुहीम को तेज करेगे। इस मौके पर विशाल मल्होत्रा, रवि मल्होत्रा, कारण कनोजिया, शिफू भाटिया, मनी मोंगिया, करण सूद, सोनू सीबिया, अशोक चौहान, संदीप चौहान, बलविंदर सिंह और सूरज सिंह आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com