Sunday, June 29

शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाल किया शहीदे-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव जी की शहादत को प्रणाम !

  • मुख्यमंत्री की तरफ से अपमानित शहीद सुखदेव की आत्मा कर रही मान सम्मान का इंतजार : अशोक थापर

लुधियाना (संजय मिंका ) शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने स्थानीय नौघरा स्थित शहीद सुखदेव की जन्म स्थली पर हवन यज्ञ कर शहीदे-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें शत-शत प्रणाम किया। इससे पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष व शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर,चैयरमैन कर्ण थापर,महामंत्री संदीप थापर गोरा,वंशज त्रिभुवन थापर, ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों पवन गर्ग,प्रमोद थापर,लव्ली थापर,सुनील मेहरा ने शहीद सुखदेव की प्रतिमा को दूध-दहीं से स्नान करवा कर आरती उतार उनके चरणों की धूल माथे पर लगाई। मंहत दिनेश पुरी,महंत गौरव बावा विशेष तौर पर हवन यज्ञ में शामिल हुए। आर.एस.एस के स्वयंसेवको ने शाखा लगाकर शहीद सुखदेव थापर जी को नमन किया । शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर ने जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव को शहीदी दिवस पर नमन किया। अशोक थापर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शहीद सुखदेव थापर की शहादत की अनदेखी के आरोप लगाते हुए कहा कि जब से आप पंजाब में सतासीन हुई है। तब से ही मुख्यमंत्री सिर्फ शहीद भगत सिंह को ही मान-सम्मान दे रहें हैं। वहीं उनके साथ शहादत देने वाले शहीद सुखदेव व राजगुरु का नाम तक सुनाई नहीं दे रहा। जो कि दोनों शहीदों की शहादत का खुल्लम-खुल्ला अपमान है। पंजाब विधानसभा में अकेले भगत सिंह की प्रतिमा विधानसभा परिसर में स्थापित करने की घोषणा से खफा अशोक थापर ने कहा कि भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह की जन्म स्थली खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और आज हुसैनी वाला बार्डर पर उनकी समाधि स्थल पर जाकर सजदा किया। इसके विपरित लुधियाना स्थित शहीद सुखदेव की जन्म स्थली को नमन करना तो दूर उनका नाम तक भी सता संभालने के बाद अपनी जुबान से नहीं लिया। मुख्यमंत्री की तरफ से बार-बार अपमानित शहीद सुखदेव की आत्मा राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले मान सम्मान का इंतजार कर रही है। कि शायद मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके जन्म दिवस 15 मई को ही नौघरा स्थित उनकी चरणछोह प्राप्त भूमि को नमन करने आ जाए। और जन्म स्थली को चौड़ा बाजार से सीधा रास्ता दिलवाने के लिए अड़चन बन रहे 40 वर्ग भूमि को एक्वायर कर वर्षो से लटकती इस मांग को अमलीजामा पहना दें। इस दौरान विधायक अशोक पराशर पप्पी,विधायक कुलवंत सिद्धू, विधायक दलजीत भोला ग्रेवाल, विधायक राजिन्द्र पाल कौर छीना, पंजाब भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा कपूर,ब्लाक कांग्रेस प्रधान विपन अरोड़ा, चमन लाल पप्पी, पार्षद अनिल पारती,पार्षद सुनीता रानी,पार्षद यशपाल चौधरी,पार्षद लाला सुरिन्द्र अटवाल,पार्षद इन्द्र अग्रवाल,आप के पंजाब महासचिव अमनदीप मोही, भाजपा नेता गुरदीप गोशा, कातेन्द्रू शर्मा, हर्ष शर्मा,अरूण लेखी, संजय गोसाई , अजय वालिया बब्बू ,गुरप्रीत खालसा, गोपाल भंडारी, मनोज भंडारी, विशाल शैली, सतीश सोनी,सुरेश भगत ,महादेव सेना से सुशील कपूर लक्की , गोल्डी सभरवाल , शिवरात्रि महोत्सव कमेटी से प्रधान सुनील मेहरा , संजय थापर , विनय वर्मा,जतिन्द्र नंदा, बन्नू बहल ,अजय नय्यर टैंकी ,राजू अरोड़ा , राजू वोहरा , नरेश जैन दुग्गड़ , महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी से प्रधान नीरज वर्मा , कुंवर रंजन , गोपाल भंडारी शिवसेना बाल ठाकरे से चंद्रकांत चड्डा , चौड़ा बाजार मार्केट शॉपकीपर एसोसिएशन से श्याम चोपड़ा , प्रसिद्ध व्यापारी विनय गुप्ता सहित भाजपा,कांग्रेस,आम आदमी पार्टी सहित व्यापारिक,सामाजिक,धार्मिक संस्थाओ के पदाधिकारियो व कार्यकर्ता ने भी शहीद सुखदेव की प्रतिमा को नमन किया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com