Saturday, May 10

पंजाब सरकार के ऑफिसों में बाबा बंदा सिंह बहादुर,महाराजा रणजीत सिंह,महात्मा गांधी,शहीदे आजम भगत सिंह व डॉ. भीम राव अम्बेदकर की प्रतिमा लगाई जाए-बावा

लुधियाना (विशाल, राजीव)- देश भगत यादगारी सोसाइटी पंजाब के प्रधान कृष्ण कुमार बावा ने आज एक बयान में कहा कि भगवंत मान की सरकार द्वारा देश भगतों को याद करना पंं्रशसनीय सोच है। उन्होंने कहा कि ओर भी अच्छा होगा कि यदि महान जोंधे जरनैल किसानी के मुक्तिदाता बाबा बंदा सिंह बहादुर,महाराजा रणजीत सिंह, ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,शहीदे आजम भगत सिंह व डॉ. भीम राव अम्बेदकर की प्रतिमायों सरकारी ऑफिसों में लगाई जाए। बावा ने कहा कि उक्त पाचों तस्वीरे भारत के गौरवमयी एहिहास से जुड़े हुए है और सभी की अपनी महत्ता है। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने 700 वर्ष के मुगल राज्य का खात्मा किया और आज के किसानों को जमीनों के मालिक बनाया। पहले सिख लोकराज के संस्थापक बने। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के शासन की कहीं मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए शांतमयी संघर्ष करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का एतिहास अपना स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि जरूरत है पंजाब के युवा शहीदे आजम भगत सिंह की सोच पर पहरा देते हुए पंजाब में तबदीली लाएं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेदकर ने भारतीय संविधान की रचना करके समाज के समूह वर्गो को एक सम्मान अधिकार देकर एतिहास रचा।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com