लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- लुधियाना, विधानसभा क्षेत्र आत्म नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलवंत सिंह सिद्धू ने पार्टी की सेवा कर रहे हैं जसप्रीत सिंह जस्सू को आत्म नगर से यूथ विंग के ब्लॉक प्रधान नियुक्त करते हुए उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां और पार्टी सुप्रीमों श्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली को देखते हुए पंजाब में बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है और लोगों के उत्साह को देखते पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। क्योंकि पंजाब के लोगों ने आजादी से लेकर अबतक के पारंपरिक राजनीतिक दलों अकाली, भाजपा और कांग्रेस को कई कई बार आज़मा कर देख लिया है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के नेताओं ने पंजाब को 3 लाख करोड़ रुपये के कर्जदार करते हुए अपने घरों को भर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को देखते इस बार पंजाब की जनता ने भी आम आदमी पार्टी को मौका देने का मन बना लिया है। सिद्धू ने आश्वासन दिया कि एक बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने परपंजाब की जनता बाकी राजनीतिक दलों को भूल जाएंगी। इस मौके पर जसप्रीत सिंह जस्सू ने पार्टी आलाकमान और खासतौर पर उन्होंने कुलवंत सिंह सिद्धू को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह और उनकी टीम पार्टी की नीतियों को लोगों के घर-घर पहुंचाते हुए कुलवंत सिंह सिद्धू को व्यापक अंतर से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Previous Articleब्लॉगर्स मीट में फ़ूड ब्लॉगर्स ने चखा अलग अलग डिशेज़ का स्वाद