Saturday, May 10

फेमस मेकअप आर्टिस्ट साक्षी गुप्ता ने मास्टर क्लास में दिए टिप्स

लुधियाना (विशाल,मदनलाल गुगलानी)- बहुत छोटी-सी उम्र में एक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर नाम कमाने वाले साक्षी गुप्ता द्वारा स्थानीय होटल रेडिसन ब्लू में एक मास्टर मेकअप क्लास के आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारत से मेकअप करने वाले 300 से ऊपर लड़कियां और लड़के शामिल हुए। इनमें से कोई मुंबई, कोई कोलकाता और कोई राजस्थान से यहां क्लास लगाने आया था।क्लास की शुरुआत पूरी फिल्मी तरीके से हुई। क्लास में साक्षी गुप्ता की ओर से दो मेकअप लुक सिखाए गए आए हुए लोगों ने बहुत कुछ सीखा, समझा और उन्हें पेश आ रही मुश्किलों को साझा किया। यह क्लास लुधियाना की सबसे बड़ी सफलता क्लास घोषित की गई।साक्षी गुप्ता ने बताया कि इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहती हैं। उन्होंने उन पर बहुत भरोसा दिखाया और हर कदम पर साथ दिया। उनकी वजह से आज इस मुकाम पर वह पहुंची हैं और लोगों से उन्हें बहुत प्यार मिला है। उन्हें अपने सारे प्रशंसकों का धन्यवाद किया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com