लुधियाना (विशाल,अरुण जैन)- जिला भाजपा सचिव नवल जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक स्थानीय कर्मसर कालोनी में आयोजित हुई। बैठक के दौरान भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए गहन विचार चर्चा हुई। नवल जैन ने वर्ष 2022 के चुनावों के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ को वर्ष 2022 के चुनावों के लिए तैयार रहने का आहवान करते हुए कहा कि नवां पंजाब भाजपा दे नाल तभी होगा जब हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की तरफ से तैयार की गई जनहित की सैंकड़ो योजनाओं का लाभ जन-जन तक पंहुचाएंगे। चुनाव की पूर्व संध्या पर हर राजनितिक दल की तरफ से वोट बैंक लूटने के लिए किए जा रहे न पूरे हो सकने वाले वायदों का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा का मकसद झूठ के बलबूते राजनिति व सता हासिल करना नहीं बल्कि देश हित को सर्वोपरि मानकर आम लोगो के लिए योजनाएं तैयार करना है। वर्ष-2017 के चुनाव में कांग्रेस की तरफ से किए वायदों पर भरोसा कर राज्य की जनता ने उन्हें खुले दिल से सर्मथन देकर सता सौंपी। मगर आज पौने पांच वर्ष के शासन काल में कांग्रेस ने सिवाए धोखे के जनता को कुछ नहीं दिया। अब चुनाव नज़दीक देख कांग्रेसी मुख्यमंत्री व मंत्रियो की फौज एक बार फिर से झूठ की पटारी लेकर रोजाना नए-नए वायदे कर फिर से सता हसिल करने के लिए प्रयत्नशील है। मगर पंजाब की सुचेत जनता अब आप,अकाली दल व कांग्रेस के झूठे वायदों पर विश्वास करने की बजाए भाजपा के पक्ष में उतरने का मन बना लिया है। इस अवसर पर सुरेश मिगलानी प्रमोद कुमार अंजिव गुलेरिया हंस राज शर्मा सुनील मलहोत्रा बलराम कुमार अशोक भूम्बला प्रदीप सिंह आशीष बजाज आदि उपस्थित थे
Next Article वन एक्ट प्ले में खालसा कालेज फार वूमेन की रही धूम