Saturday, May 10

लोगों का श्री कृष्ण बलराम जी के प्रति अथाह प्रेम ही है, जो हर वर्ष श्रद्धालु भगवान को रथयात्रा में पधारने व भक्तों पर कृपा बरसाने का आग्रह करते हैं;- प्रधान सतीश गुप्ता

लुधियाना (विशाल, अरुण जैन)- श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा का आयोजन महानगर में 19 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।  लोगों का श्री कृष्ण बलराम जी के प्रति अथाह प्रेम ही है, जो हर वर्ष श्रद्धालु भगवान को रथयात्रा में पधारने व भक्तों पर कृपा बरसाने का आग्रह करते हैं। यह शब्द प्रधान सतीश गुप्ता ने आज बसंत ऐवेन्यू में संध्या फेरी के आयोजन पर कहे। आज संध्या फेरी बसंत ऐवेन्यू में रिखी मैगा मार्ट, 200 फुटी रोड, बैकसाईड बी.सी.एम. स्कूल से आयोजित की गई। जिसका उदघाटन नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने संध्या फेरी पर फूल वर्षा की व श्री निताई गोर की आरती उतारी व फल, फूल, मिठाईयां आदि भेंट कीं। इस्कॉन की संकीर्तन मंडली ने राधे राधे की धुन लगाकर सभी भक्तों को नृत्य संकीर्तन करवाया। इस अवसर पर संजीव सूद बांका, राजेश ढांडा ने कहा कि रथयात्राओं के माध्यम से श्रील प्रभुपाद ने समस्त जगत को श्री हरिनाम संकीर्तन में शामिल किया, जिस वजह से आज यूरोप, अमरीका, अफ्रीका जैसे देशों में भी सनातन धर्म का डंका बज रहा है। उनहोंने कहा कि भूले भटकों को प्रभु नाम के साथ जोडऩा ही धर्म की सच्ची सेवा है। संध्या फेरी में विपन सूद काका, सुरिन्द्र नैय्यर बिट्टू, वरिन्द्र शर्मा बॉबी, विकास गोयल विक्की, अजय मेहता, सुंदर दास मोंगा, रिपन तलवाड़, अशोक अरोड़ा, प्रवीण गोयल, अनिल गुप्ता, आनंद गोयल, हर्ष कक्कड़, रिखी मैगा मार्ट के अशोक गुप्ता, सतीश गुप्ता, जितेश गुप्ता, मधु गुप्ता, दीपिका गुप्ता, सारिक गुप्ता, कर्ण लूथरा, विवेक गोयल, नितिन गुप्ता व सोनी वालिया उपस्थित थे। उधर, रथयात्रा के निमंत्रण कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भी दिये गये।  रथयात्रा का निमंत्रण  एक्सियन जसकर्ण सिंह, एस.डी.ओ. जगजीत सिंह जवंदा, सतविन्द्र ङ्क्षसह, ए.ई सुखजीत ङ्क्षसह, मुखविन्द्र ङ्क्षसह, निरभै सिंह शंकर, को दिये गये। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com