- भाजपा चुनाव मैदान में आज ठोकेगी ताल: जीवन गुप्ता
लुधियाना (संजय मिका,विशाल) – भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संगठनात्मक ढांचे को चुनाव मैदान में पूरी तरह सक्रिय करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी शंखनाद के साथ चुनाव मैदान में उतारने का के लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में लुधियाना में होने वाली संगठनात्मक बैठक में इस चुनावी समर में भाजपा के उतरने का ऐलान किया जाएगा। इस बैठक में समूचे पंजाब के प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगें। बैठक संबंधी तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सम्मेलन स्थल का दौरा किया तथा जिम्मेवारी सम्भाल रहे पदाधिकारियों से बातचीत की। प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की होने वाले इस विशाल सम्मेलन में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंदर सिंह शेखावत व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के अतिरिक्त प्रदेश के दिग्गज नेताओं सहित प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगें। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से करीब 10,000 कार्यकर्ता भाग लेंगें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में भाग लेने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महासचिव राजेश बागा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन बंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, जिलाध्यक्ष पुश्पेंदर सिंघल, महामंत्री रामगुप्ता, कांतेंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल,यसपाल जनोत्रा,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,सचिव पंकज जैन,संजय गोसाई,कैलाश चौधरी,मीडिया सचिव डा. सतीश कुमार, आई टी हर्ष सरीन आदि उपस्थित थे।