- पँजाब में चल रही है मोदी की लहर , हर वर्ग है भाजपा के साथ – कुशाग्र कश्यप
लुधियाना (विशाल, रिशव )- – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने भाजपा सलेम टाबरी मंडल अध्यक्ष दमन कपूर के साथ विचार विमर्श कर भाजयुमो का विस्तार करते हुए एडवोकेट मनीष कुमार धीमान को भाजयुमो सलेम टाबरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया । इस अवसर पर भाजपा महामंत्री कांतेन्दु शर्मा व उपाध्यक्ष यशपाल जनहोत्रा विशेष तौर से शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुशाग्र कश्यप ने कहा कि अब पँजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है ,कृषि कानून रद्द होने के बाद हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़ रहा है । उन्होंने कहा कि भाजयुमो आगामी विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा एवँ हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा सलेम टाबरी मंडल के उपाध्यक्ष हैप्पी, महामंत्री हरकीरत सिंह ,मंडल महामंत्री मंजीत शम्भू ,मंडल सचिव अनिल बाजवा ,भाजयुमो महामंत्री अजिंदर सिंह , सचिव यज्ञ दत्त शर्मा , प्रैस सचिव कुनाल शर्मा ,सीमा शर्मा ,बलराज शर्मा ,पवन शर्मा ,मनीश कुमार आदि उपस्थित थे।