Wednesday, August 12

भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने फिरोजपुर में किसानों और अकाली दल के नेताओं में हुई झड़प पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की

लुधियाना (विशाल, रिशव )- भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने फिरोजपुर में किसानों और अकाली दल के नेताओं में हुई झड़प पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अकाली दल के नेताओं पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाने और हवाई फायरिंग करते हुए की फोटोए सारे समाचार पत्रों में लगी हैं। अब अकाली दल वाले उक्त किसानों को कांग्रेस का एजेंट बता रहे है और सरे आम गुंडागर्दी कर रहे हैं। जब ऐसी घटना लखीमपुर खीरी में हुई थी तो अकाली, कांग्रेसी और आप वाले घड़ियाली आंसू बहा रहे थे। जिला प्रधान ने सवाल पूछा के जिस तरह लखीमपुर खीरी घटना के आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं और कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं वैसी कारवाई अकाली दल के नेताओं पर क्यूं नहीं की जा रही है। उन्होंने किसान यूनियनों से भी सवाल पूछा के फिरोजपुर वाली घटना में उनके रुख में बदलाव क्यूं है। क्या पंजाब के किसान और उत्तर प्रदेश के किसान के लिए अलग अलग मापदण्ड हैं??? जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने मांग की है के उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए 50 लाख देने वाले मुख्यमंत्री चन्नी अपने प्रदेश के किसानों पर अकाली दल की गुंडागर्दी पर जल्द से जल्द सख्त कारवाई करें।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com