Thursday, March 13

किसानों के खून की प्यासी भाजपा ने लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही रवैया अपनाया :सुनील मैफिक

  • लखीमपुर खीरी में किसानों को मारने व् कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में 
  • प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी का पुतला फूंका 

लुधियाना (विशाल, रिशव )- लखीमपुर खीरी में भाजपा द्वारा किसानों को जीप तले कुचलने और इसका विरोध करने पर प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पंजाब सचिव सुनील मैफिक की अध्यक्षता में उग्र प्रदर्शन किया गया व् प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी का पुतला फूंका गया। भारती कॉलोनी बहादुर के रोड पर प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे पंजाब सचिव सुनील मैफिक ने कहा कि आज देश में भाजपा लोकतंत्र को कुचल कर तानाशाही हकूमत चला रही है और केंद्र सरकार देश के अन्नदाता किसानों के खून की प्यासी हो चुकी है। सुनील मैफिक ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही हकूमत में किसी को भी उनके खिलाफ विरोध करने की इजाजत नहीं है और जो कोई भी उनका विरोध कर किसानों का समर्थन करता है उनको हिरासत में लिया जा रहा है जिसका सजीव उदाहरण नैशनल कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानियां दी है कई जेलें काटी है और मोदी की तानाशाही किसानों के आंदोलन को नहीं दबा सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के पक्ष में हमेशा रहेगी और आंदोलन को जीतेंगे भी क्योंकि यह आंदोलन अच्छाई और बुराई,धर्म और अधर्म के साथ है और अधर्म का रास्ता अपना कर भाजपा अपने स्वार्थी मनोरथ कदापि पूर्ण नहीं कर पाएगी। सुनील मैफिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर कर नजरबंद करना भाजपा सरकार के दोहरे चेहरे को साबित करती है जोकि एक तरफ देश की जनता के साथ होने का ढोंग कर रही है वहीँ अपनी तानाशाही से देश के किसानों का कत्लेआम कर लोकतंत्र का अपमान कर रही है जिसे देश की जनता कदापि सहन नहीं करेगी और इसका जवाब जनता पंजाब राज्य में होने वाले विस् चुनावों में भाजपा का राज्य में सफाया कर देगी। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com