Sunday, May 11

विकास की मजबूत नींव पंजाब में कांग्रेस सरकार के गठन में बनेगी मददगार : डिंपल राणा

  • शिवपुरी में एक्त्रित कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार की नितियां घर-घर तक पंहुचाने का किया संकल्प

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना में कांग्रेस की विशेष बैठक स्थानीय शिवपुरी चौंक के समीप आयोजित हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डिंपल राणा और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा विशेष तौर पर बैठक में शामिल हुए। डिंपल राणा ने उपस्थित कांग्रेसजनों को मिशन 2022 के लिए तैयार रहने का आहवान करते हुए कहा कि हर कांग्रेसी कार्यकर्ता पंजाब सरकार के साढ़े वर्ष के कार्यकाल में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुए विकास की जानकारी घर घर तक पंहुचा कर वर्ष-2022 में बनने वाली कांग्रेस सरकार की नींव मजबूत करे। कांग्रेस शासनकाल में हुए बहुपक्षीय विकास पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि विकास ही कांग्रेस का मकसद है। जब-जब राज्य में विकास हुआ कांग्रेस शासनकाल में ही हुआ। विकास के बलबूते ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सतासीन होगी। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में नंबर-1 बने पंजाब का जिक्र करते हुए डिंपल राणा ने कहा कि उच्च स्तर की शिक्षा ही किसी राज्य व देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करती है। पूरा देश पंजाब के शिक्षा माडल के अनुसरण अब पूरा देश कर रही है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मीनू मल्हौत्रा, तजिन्द्र चहल, चेतन थापर, हरीश दुआ, समीर शर्मा, अब्बास राजा, लखविन्द्र चौधरी, चेतन धालीवाल, कुलदीप शर्मा, संजीव कतना, संजीव राणा,अवी मल्हौत्रा, मनराज ठुकराल, ओम प्रकाश ओमी व योगेश जैन,नवनीश मल्हौत्रा,लवली राजपूत सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Attachments area

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com