Wednesday, March 12

स्व.राजीव गांधी के दृढ़ इरादों ने रखी आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव : लीना टपारिया

  • महिला कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी का 77वां जन्म दिवस

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-  महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी का 77वां जन्म दिवस सदभावना दिवस के रुप में मनाया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने महिला कांग्रेस नेत्रियो सहित स्थानीय सलेम टाबरी स्थित पार्क व महिला कांग्रेस कार्यालय लुधियाना में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को फूल मालाएं अर्पित कर अपने महबूब नेता की यादों को ताजा किया। लीना टपारिया ने स्व.राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होने बारत को आई टी के क्षेत्र में भारत को आत्म निर्भर बनाकर विश्व के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी। आज का आत्मनिर्भर भारत राजीव गांधी के दृढ़ इरादों की ही देन है। इस अवसर पर पार्षद मनीषा टपारिया,अलका मल्हौत्रा, गुरप्रीत सिद्धू,रम्मी मूम, सीमा ढांडा, मोनिका मरवाहा, श्रुति गुप्ता , सुनीता वर्मा, वंदना, स्वीटी, सविता सहित अन्य भी उपस्थित रहे.

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com