- आजादी दिवस की 75वीं वर्षगांठ हमें देश के प्रति सोचने,समझने व विचार करने का संदेश देती है-बावा
लुधियाना (विशाल,राजीव)- विधान सभा हलका साऊथ में आजादी दिवस की 75वीं वर्षगांठ पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता व पीएसआईडीसी के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अगवाई में धूमधाम से मनाई गई। इलाके के युवा कांग्रेसी नेता बलजीत सिंह मालड़ा की टीम द्वारा आयोजित किए आजादी दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद सम्बोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता व पीएसआईडीसी के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा व सीनियर कांग्रेसी नेता राजीव राजा ने कहा कि आजादी दिवस की 75वीं वर्षगांठ हमें देश के प्रति सोचने,समझने व विचार करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि फ्रिकाप्रस्ती,रिश्वतखोरी,जमाखोरी व नशों से देश को आजाद करवाएं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,लाला लाजपत राय,शहीदे आजम भगत सिंह,करतार सिंह सराभा,सुखदेव व राजगुरू के सपनो का भारत बनाए।क्योंकि इन महान देश भगतों की कुर्बानियों की बदौलत ही हम सभी आजादी का आंनद ले रहे है। बावा ने कहा कि लुधियाना का साऊथ विधान सभा हलका सबसे अधिक टैक्सों की अदायगी करता है। लेकिन विकास पक्ष से पिछड़ कर रह गया है। वह इस हलके में विकास कार्यो को लेकर सीएम पंजाब से बात करेगे ताकि लुधियाना साऊथ एक खूबसूरत इलाका बन सकें। बावा ने इसी समारोह दौरान एक दिव्यांग युवा से भी मुलाकात की और उसके हर संभव मदद प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस समारोह मे गुलजिंदर ङ्क्षसह गिल लोहारा,निक्की रियात,रिपू गिल,करनैल सिंह गिल,यशपाल शर्मा,सुखविंदर सिंह जगदेव,रेशम सिंह सगू,प्रवीण सूद,वर्षा कपूर,हरजिंदर कौर,पूनम मल्हौत्रा,मुनी देवी,प्रभा देवी,प्रेमा देवी,शिव कुमार शिवा,बलदेव राज नीनू,अमलोक सिंह मान,राम कुमार शर्मा,राजपाल शर्मा,देसराज,सुखविंदर शर्मा,अश्वनी कुमार पप्पी,दिलबाग सिंह,अमरजीत शर्मा,जरनैल सिंह बिल्ला,बूटा सिंह,इकबाल सिंह रियात,जगदीप ङ्क्षसह लोटे व सुच्चा सिंह तुगल आदि समेत बड़ी संख्यां में इलाका निवासी शामिल हुए।