Tuesday, May 13

राहुल गांधी ने योगेश हांडा को एप्रीशेट सर्टीफिकेट व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

  • कांग्रेस के कोविड योद्धाओं की कतार में शुमार हुए योगेश हांडा

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने कोरोना संकट में लुधियाना यूथ कांग्रेस की तरफ से किए जनसेवा के कार्यो से प्रभावित होकर लुधियाना यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में एप्रीशेट सर्टीफिकेट व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज कृष्णा अलावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी, पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह ढिल्लो, पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज बंटी शैल्के व को-इंचार्ज मुकेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हांडा को यह सम्मान एसओएएसआवाईसी सम्मान कार्यक्रम में देश भर से आए यूथ कांग्रेस के कोविड योद्धाओं की मौजूदगी में मिला। राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कोरोना योद्धाओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज कृष्णा अलावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी, पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह ढिल्लो, पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज बंटी शैल्के व को-इंचार्ज मुकेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में बिना जान की परवाह किए जरुरतमंदो की मदद कर इंसानियत सेवा की अदभुत मिसाल पैदा कर सच्चे कांग्रेसजन होने का प्रमाण दिया है। योग्श हांडा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी के नेतृत्व व पंजाब अध्यक्ष बलजिन्द्र ढिल्लो के मार्ग दर्शन में जनसेवा कर यूथ कांग्रेस लुधियाना की पूरी टीम ने अपना दायित्व निभाया है। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com