Sunday, May 11

चाहुदा हैं पंजाब अब कैप्टन सिद्धू का प्यार: के.के. सुरी

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-कांग्रेस हाईकमान अगर पंजाब में 2022 में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनानी चाहती है तो इसके लिए कैप्टन  व सिद्धू का आपसी प्यार बहुत जरूरी है क्योंकि पिछले दिनों पंजाब  कांग्रेस में काफी अंतर्कलह देखने को मिली।जिससे कांग्रेसी वर्करों का भी काफी मनोबल गिरा। इसमें सिद्धू और कैप्टन के दो अलग-अलग धडे भी देखने को मिले जिससे ऐसा लगता था कि इनकी अंतर्कलह से  2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का जीतना मुश्किल हो जायेगा। परंतु पंजाब में सिद्धू के प्रधान बनने पर अब कांग्रेस को बल मिला है।और अब प्रत्येक कांग्रेसी चाहुदा है कि पंजाब में कैप्टन और सिद्धू का  आपसी प्यार बरकरार रहे।जिससे पंजाब में 2022 में फिर कांग्रेस की सरकार बने।उक्त शब्द जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार सैल के उप चेयरमैन के के सूरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहे।उन्होंने सिद्धू से अपील करते हुए कहा कि पिछले काफी समय से  वर्करों को उनका बनता सम्मान नही मिल रहा।जिससे उनमें काफी रोष है।इस लिए आप  विधायको  से मिलने के साथ वर्करों से भी मेल मिलाप कर उनको उनका बनता सम्मान दे।ताकि वो और जोर शोर से मेहनत कर पार्टी को 2022 के विधान सभा चुनाव में बहुमत से जीत दिला सके।क्यों कि वर्करों के साथ ही चुनाव जीता जा सकता है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com