Saturday, May 10

देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ उन सब की मनोकामना पूर्ण करते है जो सावन के महीने भगवान भोलेनाथकी आरतिया करते है : सुनील मेहरा

लुधियाना(संजय मिका, ) देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ को सावन महीना अति प्रिय है सावन महीने में जो भक्त सच्चे मन से शिवलिंग पर बेलपत्र और पंचामृत से स्नान कर आता है भगवान भोलेनाथ उसकी झोलिया खुशियों से भर देते हैं उक्त तथ्य शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा ने गौघाट स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के चांदी के रथ की महाआरती के दौरान कहे उन्होंने आगे कहा कि पूरे सावन मास में शिव पर जल अर्पित करने का अपना अलग महत्व है।इस मौके ढोल नगाड़ों से भगवान भोलेनाथ की आरती मंदिर सदस्यों द्वारा की गई।पवन मल्होत्रा ने बताया कि सावन मास में चांदी के रथ पर विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन मात्र से भक्त के संकट दूर हो जाते है।बशर्ते आपका मन साफ व पवित्र हो।मुख्य सेवादार सतीश महाजन ने कहा कि पूरे सावन के महीने मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का रुद्रा भिषेक व महा आरतियां की जाएगी।जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक भगवान की आराधना करता है। उस पर भगवान भोलेनाथ अवश्य कृपा करते है
।इस अवसर पर सतीश महाजन,राजीव अरोड़ा,दिलीप ग्रोवर, ब्रज मोहन महंत,सनातन धर्म मंदिर पकखोवल रोड से प्रदीप खन्ना,मास्टर मदन लाल आदि मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com