- कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र दल जो करता है बूथ स्तर तक कार्यकर्ता का मान-सममान, दूसरे दलों में तानाशाही : अश्वनी शर्मा
लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- अक्सर अगर आप किसी सियासी दल के दफतर में जाते है तो वहां पर उस पार्टी से संबंधित दिगगज नेताओं की फोटो लगी देखी होगी लेकिन यदि आप लुधियाना के कांग्रेस पार्टी के दफतर में आएंगे तो यहां इतिहास दर्ज करती अलग ही तस्वीर आपको दिखाई देगी। जहां जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा लुधियाना कांग्रेस से संबंधित दिवंगत टकसाली कार्यकर्ता अशोक जौली की फोटो कांगे्रस भवन में लगाई गई है। जहां पर पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित दिगगज नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कैप्टन अमरेंद्र सिंह व अन्य शहीद नेताओं की फोटोज लगी हुई है। जागृति लहर के साथ बातचीत में जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि अशोक जौली लुधियाना कांग्रेस का एक टकसाली वर्कर था जिसने अमर शहीद बेअंत सिंह के समय से अपने पूरे जीवन काल में कांग्रेस पार्टी का झंडा थामे रखा। न जाने कितने मुखयमंत्री, पंजाब व जिला प्रधान, सीनियर नेता आए व हजारों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, सफेद कुर्ता पायजामा व सफेद रंग की टोपी अशोक जौली सबसे आगे कांग्रेस पार्टी का झंडा थामे हुआ दिखता। पार्टी का नए से पुराना कार्यकर्ता व सीनियर नेता, हर कोई अशोक जौली को उसके नाम से पहचानता तथा उसे बड़े प्रेम से उसका नाम लेकर बुलाता था तथा अशोक जौली भी हरेक कार्यकता-नेता को पूरा सममान देता। बकौल शर्मा, पार्टी के अच्छे बुरे दिनों का जौली साक्षात गवाह रहा तथा अपने अंत समय मेें भी खुद को पार्टी के प्रति समर्पित रखा। अब कांग्रेस पार्टी का भी यह फर्ज है कि अपने निष्ठावान, कर्मठ व टकसाली वर्कर को पूरा सममान दे। इसलिए अशोक जौली की फोटो को कांग्रेस भवन में लगाया गया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जोकि बूथ स्तर से लेकर अपने हर कार्यकर्ता को पूरा मान सममान देती है जिसके सैंकड़ों उदाहरण पार्टी में मौजूद है। जबकि दूसरे दलों में केवल तानाशाही रवैया ही देखा जाता है जिसमें भाजपा में पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह, अकाली दल में सुखबीर सिंह बादल व आम आदमी पार्टी में अरविंदर केजरीवाल का नाम सबसे आगे है। इन दलों के कार्यकर्ताओं को उनके इन आकाओं द्वारा केवल आदेश दिए जाते है जिन्हें मानना उनकी मजबूरी होता है। जबकि कांग्रेस पार्टी द्वारा हर छोटे-बड़े वर्कर, नेता से फीडबैक व उनकी भावनाओं को सममुख रखकर फैसले किए जाते है। कांग्रेस पार्टी की इसी सोच को सामने रखकर आज अशोक जौली की फोटो कांग्रेस भवन में लगाई गई है। इस दौरान ख्चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का, कोमल खन्ना, गुरदीप नीटू व अन्य भ्भी मौजूद रहे।