लुधियाना, (विशाल,अरुण जैन)- कोरोना महामारी से हुए नुकसान से देश की जनता संभल भी नहीं पा रही है। ऊपर से लोगों की दुर्दशा भी बढ़ती तेल की कीमतों की वजह से दिन ब दिन बढ़ रही है। इन शब्दों का आकलन व्यापारी वर्ग के नेता मनप्रीत सिंह बंटी ने किया। उन्होंने कहा कि व्यापार तो पहले से ही बन्द पड़े है । ऐसे में लोग सरकारों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।लेकिन राहत की बजाए पेट्रोल और डीजल की दरों के साथ साथ अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मनप्रीत बंटी ने कहा कि क्रोना के चलते कच्चे तेल की केमतों में काफी गिरावट आई थी लेकिन फिर भी केंद्र सरकार की ओर से तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि तानाशाही नीति का को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस समर्थकों द्वारा तेल केमतों के विरोध स्वरूप रोष प्रदर्शन तो किये जा रहें है।लेकिन खुद कांग्रेस सरकार टैक्स में किसी भी तरह की रियायत नही दे रही। उन्होंने कहा कि राज्य हितेषी होने के दावे करने वाली कैप्टन सरकार को चाहिए वह सियासी ड्रामेबाजी बंद कर पहले वह खुद टेक्स कम करते हुए राज्य के लोगों को राहत प्रदान करें।
Previous Articleपुलिस थाना- 2 के एसएचओ ने 7 दिन बाद भी नहीं की कोई कारवाई ,इंसाफ लेन पीड़ित पहुंचे एडीसीपी-1 प्रज्ञा जैन दफ्तर
Next Article ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਕੋਵਿਡ ਪੋਜਟਿਵ ਦਰ ਘੱਟ ਕੇ 0.84 ਹੋਈ