Saturday, May 9

तेज एन्कलेव में सडक़ों के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले समाज सेवक चेतन बवेजा को किया सम्मानित

  • अच्छी सडक़ें,स्वस्थ सीवरेज प्रणाली, शुद्ध पानी, शुद्ध हवा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं हम सब का अधिकार : चेतन बवेजा  

लुधियाना (विशाल,अरुण जैन)-नगर निगम वार्ड-25 स्थित तेज एन्कलेव में समाज सेवक चेतन बवेजा की तरफ किए 6 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद हुए सडक़ों के निर्माण पर स्थानीय निवासियो ने  चेतन बवेजा को सम्मानित कर आभार जताया। तेज एन्कलेव स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित समारोह में मनदीप गोयल व धर्मवीर नागपाल ने इलाका निवासियों की मौजदूगी में बवेजा को भगवान शिव का स्वरुप भेंट किया। गोयल व नागपाल ने कालोनी में सडक़ों के निर्माण के लिए बवेजा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होने पिछले 6 वर्ष में नगर-निगम कमिश्नर, ग्लाडा प्रशासक से लेकर सांसद, विधायक व मेयर को बार-बार लिखित तौर ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया। आज उनकी मेहनत की बदौलत कालोनी में लोगो को अच्छी सडक़ें नसीब हुई हैं। चेतन बवेजा ने तेज एन्कलेव निवासियों की तरफ से दिए सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने लोकतांत्रिक प्रकिया के माध्यम से सडक़ों के निर्माण के लिए स्थानीय लोगो के सहयोग से ही संघर्ष किया है।  अच्छी सडक़ें, स्वस्थ सीवरेज प्रणाली, शुद्ध पानी, शुद्ध हवा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं हम सब का अधिकार है। इस अवसर पर मनदीप गोयल, धर्मवार नागपाल, रवि पंडित, विशाल सूद, केशव शर्मा, वासु गर्ग, राजीव सूद, पवन कुमार नरुला, जगदीप गुप्ता, कमल पाठक, लखविन्द्र सिंह, रितेश सिंघानिया, यादविन्द्र गोयल, दिनेश सिंगला, मनीष शास्त्री और नवीन वर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com