लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- में फिक्की एफएलओ लुधियाना चैप्टर की ओर से ‘पैसे के साथ फिर से कल्पना करना’ विषय पर एक वर्चुअल विबेनार का आयोजन किया गया।। चेयरपर्सन राधिका गुप्ता ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। माडरेटर की भूमिका पूर्व चेयरपर्सन नंदिता भास्कर ने निभाई।नित्या शांति ने फिक्की के मंच पर अपने अनुभव बताया कि संकल्प शक्ति में जीवन की विशेषता छिपी होती है, जिस पर सभी को फोकस करने की जरूरत होती है। जीवन में सफलता कैसे हासिल की जा सकती है या कैसे पैसा कमाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हर किसी के विचार, भावनाएं अलग-अलग है। पैसा हर किसी की जरूरत है। देखा जाए तो जीवन में हर तरफ सुंदर जगह है। बस हर किसी को अपने छिपे फोकस पर ध्यान देने की जरूरत है। फिक्की की 100 से अधिक मेंबर्स इस वेबिनार से जुड़ीं और प्रश्न पूछे। यह वर्कशाप फिक्की एफएलओ एजुकेशन वर्टिकल आत्मनिर्भर के तहत आयोजित हुई। वर्कशाप के समापन पर हीना गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा और नित्या शांति को ग्रीन सर्टिफिकेट दिया।
Next Article श्री हिन्दू तख्त ने परशुराम जयंती मनाई