लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना के शिवाजी नगर मंडल में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्टों के विस्तार के चलते मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा की अगुवाई में स्वच्छ भारत अभियान के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार और पंजाब टीम से सरदार कुलविंदर सिंह राजू ओबेरॉय के निर्देशानुसार गौरव जिंदल (राजू) को शिवाजी नगर मंडल का स्वच्छ भारत मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके मुख्य रूप से सैंट्रल हल्का लुधियाना के इंचार्ज एवं पंजाब बीजेपी के कैशियर गुरदेव शर्मा देबी, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा , पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी हिमांशु जिंदल,पवन वर्मा, किरपाल सिंह, कुंज बिहारी अग्रवाल, अमित सचदेवा, हरिओम वत्स, हरीश बांसल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Previous Articleमिशन स्माइल की तरफ से ऑनलाइन मदर्स डे मनाया गया