- अवी वर्मा ने जारी किए 70500-00004 और 98884-91711 हैल्प लाइन नंबर
लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)- एन.एस.यू.आई की लुधियाना इकाई ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की प्रेरणा से कांग्रेस कोविड टास्क फोर्स का गठन कर फ्री एंबूलैंस सेवा का शुभारंभ किया। एन.एस.यू.आई (पंजाब )अध्यक्ष अक्षय शर्मा के मार्ग दर्शन में कोविड मरीजों के लिए आरम्भ हुई एंबूलैंस सेवा का संचालन एन.एस.यू.आई के जिला अध्यक्ष अवी वर्मा के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स करेगी। कोविड मरीजों के चौबिसो घंटे एंबूलैंस सेवा प्राप्त करने के लिए हैल्प लाइन न. 70500-00004 और 98884-91711 जारी किए गए हैं। उक्त नंबरो पर संपर्क करने पर निशुल्क एंबूलैंस की व्यवस्था होगी। कांग्रेस कोविड टास्क फोर्स के मकसद की जानकारी देते हुए एन.एस.यू.आई लुधियाना इकाई के अध्यक्ष अवी वर्मा ने बताया की कोविड मरीजों की बढ़ती गिनती को देखते हुए एन.एस.यू.आई ने सेवा मिशन के तहत आज एंबूलैंस की शुरुआत की है। इस एंबूलैंस के माध्यम से कोविड के मरीज किसी भी समय एंबूलैंस की सेवा ले सकते हैं। सेवा के बदले कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस अवसर पर एन.एस.यू.आई आत्म नगर के अध्यक्ष मिंकल बिरला,उपाध्यक्ष राहुल ढल्ल,राहुल पोहाल,गुरनूर सिंह,मनवीर सिंह, आकाश वर्मा व अन्य भी उपस्थित थे।