Friday, May 9

वार्मलाइन जैकेटस की नवनिर्मित आधुनिक तकनीक से तैयार फैक्टरी के शुभारंभ पर लगाया लंगर

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-लुधियाना जांलधर बाईपास लुधियाना के समीप श्रमण एन्कलेव (नगेश हौजरी के पीछे) स्थित विश्व प्रसिद्ध हौजरी निर्माता कंपनी वार्मलाइन जैकेटस की नवनिर्मित आधुनिक तकनीक से तैयार फैक्टरी का शुभारंभ विधिवत पूजन व अरदास के साथ हुआ। विधायक सुरिन्द्र डाबर, मेयर बलकार सिंह संधू, पार्षद ममता आशू,चेयरमैन के.के बावा, चेयरमैन गुरप्रीत गोगी,वाइस चेयरमैन रमेश जोशी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,भावाधस नेता विजय दानव,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा,विधानसभा आत्म नगर के इंचार्ज कवलजीत कड़वल,पार्षद सन्नी भल्ला, पार्षद परविन्द्र लापरां,एसीपी राज चौधरी,एसीपी संदीप वढेरा ने वार्मलाइन जैकेटस के एम.डी गुरचरण सिंह,डायरैक्टर विशाल कुमार व प्रौजैक्ट इंचार्ज राजीव राजा की मौजूदगी में लंगर का उदघाटन कर बधाई दी। कंपनी के प्रौजैक्ट इंचार्ज राजीव राजा ने वार्म लाइन कंपनी की तरफ से आधुनिक तकनीक से निर्मित हौजरी प्रौडक्टों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विधायक सुरिन्द्र डाबर,मेयर संधू व पार्षद ममता आशू ने कंपनी की सफलता की कामना करते हुए एम.डी गुरचरण सिंह की तरफ से समय-समय पर समाज के प्रति निभाए दायित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत कर हजारों लोगो को रोजगार प्रदान करके देश की तरक्की में विशेष योगदान दिया है। इस अवसर पर सांसद रवनीत बिट्टू के निजी सचिव गुरदीप सिंह सरपंच,जिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चेतन थापर,जसजोत विर्क,राघव भूंबला,जुगगी बराड़, महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा, एन.एस.यू.आई अध्यक्ष अवी वर्मा, सोनी गिल, संजीव सूद बांका, मनीष शाह,सोनू संदेश,सुधीर नारंग,रोहित साहनी,पिंका अग्रवाल,नवनीत चिटकारा,रोहित मेहता,नरिन्द्र मक्कड़,राजू कन्नौजिया,सुरेश शर्मा,हैप्पी लाली,सन्नी चौधरी, रौकी बांसल,विजय गुप्ता,कपिल जुनेजा,अमन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com