Friday, May 9

यूथ कांग्रेस ने अवी मल्होत्रा को सौंपी विधानसभा सैंट्रल युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान

  • मंत्री आशू,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ढिल्लो, कैप्टन संधू,मुुजमिल खान व लुधियाना यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-लुधियाना युवा कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता अवी मल्हौत्रा को विधानसभा सैंट्रल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू,मुख्यमंत्री पंजाब के ओएसडी कैप्टन संदीप संधू,यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बरिन्द्र सिंह ढिल्लो,लुधियाना यूथ कांग्रेस के इंचार्ज मुजामिल खान  व लुधियाना यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने अवी मल्हौत्रा को नियुक्ति पत्र सौंप कर बधाई दी। कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू ने यूथ कांग्रेस को पार्टी की नींव बताते हुए कहा कि कोई भी संगठन युवा शक्ति के बिना सफलता की ऊंचाइयों को छू नहीं सकता। बरिन्द्र सिंह ढिल्लो ने अवी मल्हौत्रा की पीठ थपथपाते हुए उम्मीद जताई कि मल्हौत्रा योगेश हांडा के नेतृत्व संगठन की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। योगेश हांडा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने योगय व्यक्तित्व की पहचान कर संगठन के लिए दिन रात मेहनत करने वाले अवी मल्हौत्रा को विधानसभा सैंट्रल के युवा कार्यकर्ता का नेतृत्व सौंप कर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया है। जिसका लाभ संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। हांडा ने जिला व विधानसभा स्तर पर यूथ कांग्रेस में की जी रही नियुक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेंदारियां सौंपने से पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी। अवी मल्हौत्रा ने पार्टी हाइकमान को भरोसा दिलाया कि वह जताए गए भरोसे पर खरा उतरने के प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस लुधियाना उपाध्यक्ष चेतन थापर, नितिन टंडन,हैप्पी लाली, रमन रमेश, मुकेश जिंदल, साहिल नंदा, प्रभ संघा, सुनील नंदा, कुणाल शर्मा, चेतन ढल्ल, सुनील मल्हौत्रा, सन्नी कौड़ा, पारस मल्हौत्रा, मनी कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com