Sunday, May 11

प्रधान स्व.अशोक जैन के जन्म दिन पर भावुक हुए भक्त

  • आत्मिक शान्ति हेतु 967 वां हवन यज्ञ किया समर्पित,
  • निस्वार्थ भक्ति की सदैव अदभुत मिसाल रहेंगे प्रधान स्व अशोक जैन : अमन जैन 

लुधियाना,(विशाल,मदनलाल गुगलानी)-लुधियाना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर हैबोवाल कलां में 967 वां हवन यज्ञ प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में मंदिर के आचार्यों पंडित विश्राम,पंडित विष्णु,पंडित देवी दयाल,पंडित सुरेश,पंडित संजय द्वारा सम्पूर्ण हुआ।हवन यज्ञ प्रधान स्व.अशोक जैन की धर्मपत्नी आशा जैन,प्रधान अमन जैन,सलोनी जैन,ऋषि जैन,अर्चना जैन,कृष,वंश,वैभव,लव्या,के परिवार द्वारा किया गया।सेवक अनुज मदान ने बताया कि 9 मार्च प्रधान स्व.अशोक जैन जी का जन्म दिन है और इसी उपलक्ष्य में परिवार द्वारा व् मंदिर कमेटी द्वारा 967 वां हवन यज्ञ उनकी आत्मिक शान्ति हेतु समर्पित किया है। सेवक अनुज मदान ने कहा कि स्व प्रधान उनके पूजनीय गुरु है और वह सदैव उनके पदचिन्हों का स्मरण करते हुए मंदिर का प्रचार और प्रसार में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इस अवसर पर सेवादारों सोमनाथ मड़कन,अरविन्द टिल्लू,सतीश डंग,बलजीत सिंह पीता,रोहित डंग,मदन लाल मदान,सुखविंदर सिंह चौहान,भारती सोनी,विश्वनाथ सेठी ने स्व प्रधान जी की तस्वीर समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि स्व प्रधान उनके पिता के साथ साथ उनके गुरु भी है जिन्होंने सदैव उन्हें निष्ठां भावना के साथ धर्म पर चलने के लिए प्रेरित किया है और उनके द्वारा दी शिक्षा का अनुसरण करते हुए वह मंदिर के प्रचार और प्रसार में सदैव वचनबद्ध रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधान स्व अशोक जैन निस्वार्थ भक्ति की सदैव अदभुत मिसाल बने रहेंगे।सोशल साईट पर 14 अप्रैल 2020 से अब तक 319 संध्या चौंकियों के भजन गायक/गायिका सभी ने प्रधान स्व अशोक जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि ऐसे विरले महान आत्मा ही इस पृथ्वी पर जन्म लेती है जो पुरे विश्व कल्याण के लिए ऐसे प्रयास करते है। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com