- कोहाड़ा में श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के तीसरे दिन गूंजे बाला जी के जयकारे ।
लुधियाना (संजय मिंका) चंडीगढ़ रोड कोहाडा चौंक के समीप नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में ट्रस्टी प्रदीप मित्तल , संदीप अग्रवाल , एल.आर.मित्तल और अनिल मित्तल की अध्यक्षता में मनाए जा रहे 8 दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तीसरे दिन श्री बाला जी सत्संग समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ का गायन किया गया । इस से पूर्व सर्वप्रथम आचार्य दीपक पांडे , पंडित करण उपाध्याय , पंडित राज तिवारी एवं पंडित केशव उपाध्याय ने मंत्रोचारण के साथ बाबा श्याम और बाला जी का पूजन किया । इस पाठ का गायन करते हुए समिति सदस्यों ने कहा कि कलयुग में सुंदरकांड का पाठ कर हम बिना प्रयास के भवसागर से पार हो सकते हैं वही राम नाम के जाप मात्र से दुख सुख में बदल जाते हैं । इस मौके अनिल मित्तल ने बताया कि 25 फरवरी को भजन गायक विशाल गोयल द्वारा बाबा श्याम का गुणगान सायं 4 से 7 बजे तक किया जाएगा । इस सुंदर कांड पाठ की समाप्ति पर अतुल वालिया परिवार द्वारा भंडारा प्रसाद वितरित किया गया । इस पाठ में कांग्रेसी नेता व समाज सेवक संजीव भार्गव रॉकी ने भाग लेकर खाटू श्याम और बाला जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके संजय अग्रवाल नीपम गोयल , अतुल वालिया , संदीप गोयल , नीपम बांसल , विनय कुमार , हर नारायण गर्ग , एच.एल.सिंगल , अशोक गुप्ता , दीपक मित्तल , हरीश गर्ग , अभिषेक गुप्ता , विनोद गोयल , मनीष बाजरी , चंदेश्वर भारद्वाज , के.के.गर्ग , विजय कुमार गोयल , प्रदीप नीरज गुप्ता , विजय भल्ला , बलराज शर्मा , धीरज सिंगला , रवि गोयल और बाल कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे ।