- सारे जगत में ढूंढ लिया मेरे श्याम जैसा दिलदार नहीं जो मांगू यहां मिल जाता है मिलता न है और कही
लुधियाना (संजय मिंका) किदवई नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में देवशयनी एकादशी के उपलक्षय में श्री खाटू श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया | इस संकीर्तन में सर्वप्रथम पंडित बैकुंठ भारद्वाज , पंडित विकास भट्ट , पंडित सुशील और पंडित रवि ने मंत्रोच्चरण के साथ सेवा परिवार के वी के गुप्ता ( भोला ) , मोनिका गुप्ता , पूनम गुप्ता ( बाबा ) और कोमल गुप्ता से पूजन करवाया गया | इस मौके संकीर्तन में पल्ल्वी रावत और दीपक जैन ने मधुर भजनों के साथ श्री खाटू श्याम जी के भजनों का गुणगान किया | इस मौके गायक पल्ल्वी रावत और दीपक जैन ने भजन बिन पानी के नाव दे रहा है वो नसीबों से ज्यादा दे रहा है , जितने सेठ जहाँ पर मौज उड़ाते है उनसे पूछो कहाँ से होकर आते है आदि भजनों का गायन कर श्रद्वालुओं को मंत्रमुग्ध किया | श्री श्याम बाबा की आरती के साथ संकीर्तन को विश्राम दिया गया | श्री श्याम बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए गए | तत्पश्चात मंदिर ट्रस्ट की ओर से आये हुए सभी भगतों के लिए भंडारे का आजोजन भी किया गया | इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन सुदर्शन गोसाईं , अध्यक्ष विनोद गोयल , संरक्षक सुभाष माटा , हरनारायण गर्ग , लक्ष्मी नारायण गोयल , सतीश जिंदल , उपाध्यक्ष आशीष गर्ग , कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता , महासचिव महेश गोयल , सचिव पूर्ण चंद और गौरव गुप्ता द्वारा आये हुए अतिथियों को पटका पहना कर सम्मान किया गया | इस अवसर पर मनोज तायल , अमित सिंगला , जगमोहन सिंगला एडवोकेट जतिंद्र खुराना , राज गर्ग , गिरीश गुप्ता , मंजू गुप्ता , शिखा गोयल , पूजा मक्कड़ , रेनू सिंगला , ममता तायल , मितेश गुप्ता , केशव गुप्ता , सुभाष गुप्ता , वरिंद्र रामपाल , अनिल गुप्ता , पवन सहगल , गुरसिमरन सिंह मंड , नरेंद्र कालड़ा , बिट्टा कालड़ा , हर्ष गर्ग , साहिल अग्रवाल , श्वेता , तिलक राज , प्रीतेश , वंशली , तृणभ और त्रिशर आदि उपस्थित हुए |